best news portal development company in india

बजवाल गांव में कांगड़ा सहकारी बैंक ने लगाया जागरूकता शिविर

SHARE:

बजवाल गांव में कांगड़ा सहकारी बैंक ने लगाया जागरूकता शिविर

पोल खोल न्यूज़ | हमीरपुर

ग्राम पंचायत टिक्कर बुहला के बजवाल गांव में शुक्रवार को कांगड़ा सहकारी बैंक शाखा शारला टिक्कर खतरियां द्वारा नाबार्ड प्रायोजित जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में शाखा प्रबंधक मोहिंद्र चौहान ने बैंक की विभिन्न जमा एवं ऋण योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की।

उन्होंने सरकार द्वारा प्रायोजित योजनाओं—प्रधानमंत्री जन सुरक्षा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना, अटल पेंशन योजना तथा किसान क्रेडिट कार्ड (फसल एवं पशुपालन) के लाभों के बारे में ग्रामीणों को जागरूक किया। इसके साथ ही लोगों को साइबर ठगी से बचने के उपाय बताते हुए सावधानी बरतने की सलाह दी गई।

ये भी पढ़ें :750 वर्ग मीटर से बड़े भवनों पर ऊर्जा संरक्षण के मानकों का पालन अनिवार्य

शिविर के दौरान बताया गया कि खाताधारक कांगड़ा बैंक के मिस्ड कॉल नंबर 9580079717 पर कॉल करके अपने खाते का बैलेंस चेक कर सकते हैं। बैंक की ऑनलाइन यूपीआई सुविधा के उपयोग की जानकारी भी साझा की गई। किसी भी प्रकार की साइबर धोखाधड़ी की स्थिति में तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क करने का सुझाव दिया गया।

इस अवसर पर बैंक अधिकारी दिनेश कुमार, सुरेन्द्र कुमार तथा ग्रामीण देशराज, संजीव कुमार सहित कई अन्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पढ़ी गई
error: Content is protected !!

Follow Us Now