
प्रधानाचार्य और पांच शिक्षकों की जमानत याचिका पर सुनवाई आज
पोल खोल न्यूज़ हमीरपुर
हमीरपुर क्षेत्र पटलांदर में किराए के कमरे में 16 वर्षीय छात्र के फंदा लगाकर कथित आत्महत्या के मामले में स्कूल के प्रधानाचार्य और पांच शिक्षकों की अंतरिम जमानत याचिका पर आज शनिवार को अदालत में सुनवाई होगी सुजानपुर पुलिस टीम में मामले में स्कूल के छात्रों और अध्यापकों के अलावा स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों के बयान भी दर्ज किए हैं सोमवार रात को छात्र ने अपने घर में कथित तौर पर एक सुसाइड नोट लिख फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी सुसाइड नोट में स्कूल प्रबंधन और शिक्षकों पर प्रताड़ित करने के गंभीर आरोप लगाए थे।
इसके बाद इस मामले में प्रधानाचार्य और पांच शिक्षकों ने जिला एवं सत्र न्यायाधीश हमीरपुर की अदालत में अंतरिम जमानत याचिका दायर की है एसपी पुलिस बलबीर ठाकुर ने कहा कि मामले में गहनता से जांच की जा रही है









Author: Polkhol News Himachal








