best news portal development company in india

ग्राम पंचायत भटेड में नवनिर्वाचित वार्ड सदस्यों ने ली शपथ

SHARE:

ग्राम पंचायत भटेड में नवनिर्वाचित वार्ड सदस्यों ने ली शपथ

संजय ठाकुर उहल

 

ग्राम पंचायत भटेड, विकास खंड टोणी देवी, जिला हमीरपुर में नवनिर्वाचित वार्ड सदस्यों के शपथ ग्रहण समारोह का गरिमापूर्ण आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सभी निर्वाचित वार्ड सदस्यों ने अपने पद की शपथ लेते हुए पंचायत के समग्र विकास, पारदर्शिता और जनहित में कार्य करने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर पंचायत प्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं स्थानीय ग्रामीणों की उपस्थिति रही। सभी ने नवनिर्वाचित सदस्यों को शुभकामनाएँ देते हुए आशा व्यक्त की कि वे ईमानदारी, निष्पक्षता और समर्पण के साथ पंचायत के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएँगे।

समारोह का समापन सभी के उज्ज्वल कार्यकाल एवं ग्राम पंचायत भटेड की निरंतर प्रगति की कामना के साथ हुआ।इस मौके पर भागी रथ (पूर्व प्रधान) शर्मिला ठाकुर ( नवनिर्वाचित प्रधान ) संजय ठाकुर (उपप्रधान), बलदेव सिंह, मेजर मेहर सिंह,सुभाष चंद् (वार्ड मेंबर) रीता देवी (वार्ड मेंबर) रीना देवी (वार्ड पच ) रेखा देवी (वार्ड पच ) प्रभात सिंह (वार्ड मेंबर) सुषमा देवी, मनोरमा देवी ,विमला देवी ,सुरेश हरि ठाकुर ,ममता ठाकुर, कविता, आदि उपस्थित रहे

 

 

Leave a Comment

error: Content is protected !!

Follow Us Now