best news portal development company in india

चंबा की सीमाएं सील-अलर्ट पर जवान, रुटीन गश्त बढ़ाने के फरमान

SHARE:

चंबा की सीमाएं सील-अलर्ट पर जवान, रुटीन गश्त बढ़ाने के फरमान

पोल खोल न्यूज़ । चंबा 

पड़ोसी राज्य जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में आतंकी घटना के बाद जिले की सीमाएं सील कर दी गई हैं। सीमाओं की सुरक्षा पर तैनात जवानों को अलर्ट मोड में रहने के फरमान जारी किए गए हैं। पुलिस अधीक्षक चंबा ने जिला की सीमाओं को सील करते हुए सुरक्षा के लिए तैनात जवानों को गश्त बढ़ाने और संदिग्ध दिखने पर तुरंत उच्च अधिकारियों को सूचित करने के निर्देश जारी किए हैं।

ये भी पढ़ें: हिमाचल मंत्रिमंडल के बड़े फैसले: हमीरपुर में कैंसर केयर सेंटर, नड्डी जिपलाइन, रोजगार और निवेश को मिली रफ्तार

बताते चलें कि जम्मू की ओर से वाया डोडा-किश्तवाड़ होने वाले वाहनों की भी गहनता से जांच की जा रही है। चंबा जिला की करीब 216 किलोमीटर लंबी सीमा जम्मू-कश्मीर राज्य के संवेदनशील जिला डोडा व कठुआ से लगती है। रविवार को किश्तवाड़ में आतंकी घटना को अंजाम देकर तीन आतंकी फरार हो गए। इनकी तलाश में सेना और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हैं। पुलिस अधीक्षक चंबा विजय सकलानी ने बताया कि किश्तवाड़ में आतंकी घटना के बाद जिला की सीमाओं को सील करने और जवानों को अलर्ट मोड में रहने के निर्देश जारी किए गए हैं।

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पढ़ी गई
error: Content is protected !!

Follow Us Now