best news portal development company in india

Shimla: फर्जी डीएसपी, खाद्य निरीक्षक बनकर दुकानदार को धमकाया, पढ़ें पूरी खबर

SHARE:

Shimla: फर्जी डीएसपी, खाद्य निरीक्षक बनकर दुकानदार को धमकाया, पढ़ें पूरी खबर

पोल खोल न्यूज़। शिमला 

हिमाचल प्रदेश के उपमंडल चौपाल की ग्राम पंचायत झिकनीपुल में फर्जी डीएसपी और खाद्य निरीक्षक बन कर दो लोगों ने एक दुकानदार को धमकाया और उससे तीन किलो मिठाई बिना भुगतान किए ले ली। इसके साथ ही 50 हजार रुपये की वसूली का प्रयास भी किया। यह घटना एक दुकान में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है। दुकानदार ने शिकायत ऑनलाइन की। इसके बाद मामला चौपाल थाना भेजा गया।

अब चौपाल थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया है। झिकनीपुल पर मिठाई की दुकान चलाने वाले सुमित ने शिकायत में बताया है कि 12 दिसंबर की रात करीब 8 से 9 बजे के बीच शिशु शर्मा और विक्की निवासी गांव देवत नशे की हालत में दुकान में घुसे। उन्होंने अपना परिचय खाद्य निरीक्षक और डीएसपी के तौर पर दिया।

ये भी पढ़ें: हिमाचल: नव वर्ष तक प्रदेश में दिन-रात खुले रहेंगे ढाबे और होटल

उन्होंने दुर्व्यवहार किया और बिना भुगतान के तीन किलो मिठाइयां उससे ले ली। उसके बाद पांच हजार रुपये जुर्माने की मांग भी की। बाद में उसको जान से मारने की धमकी देकर 50 हजार रुपये की मांग करने लगे। पूरी घटना सीसीटीवी में दर्ज है। दुकानदार की शिकायत के आधार पर चौपाल थाना पुलिस ने भारतीय न्यास संहिता की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है।

 

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पढ़ी गई
error: Content is protected !!

Follow Us Now