best news portal development company in india

लव जिहाद और धर्मांतरण के खिलाफ देश में बनाए जाएं कड़े कानून : पंकज भारतीय

SHARE:

लव जिहाद और धर्मांतरण के खिलाफ देश में बनाए जाएं कड़े कानून : पंकज भारतीय

  • विश्व हिंदू परिषद ने डीसी के माध्यम से राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन

  • बोले देश के लोगों का गुस्सा फूटे इससे पहले प्रदेश और केंद्र सरकार उठाएं कड़े कदम

पोल खोल न्यूज़ । हमीरपुर

देश में जिस ढंग से लव जिहाद और धर्मांतरण की घटनाएं तेजी से बढ़ रही हैं वह बहुत ही चिंता का विषय है और अगर जल्द इन पर कोई कड़ी कार्यवाही और सख्त कानून नहीं बनाएंगे तो इसके गंभीर परिणाम भुगतने पड़ेंगे शनिवार को हमीरपुर में लव जिहाद और धर्मांतरण की बढ़नी घटनाओं को लेकर विश्व हिंदू परिषद ने डीसी के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेज कर देश में इसके ऊपर कड़े कानून बनाने की मांग की है।

विश्व हिंदू परिषद के प्रदेश सह मंत्री पंकज भारतीय ने इस मौके पर कहा कि आज कॉरपोरेट सेक्टर में भी हिंदू लड़कियों के साथ लव जिहाद और धर्मांतरण जैसी घटनाएं देखने को मिल रही है जो बहुत ही चिंता का विषय है। हिंदू बेटियों की सुरक्षा और उनके भविष्य को देखते हुए जल्द ही ऐसी घटनाओं पर अंकुश लगाने की जरूरत है।

उन्होंने कहा की हाल ही में नासिक (TCS) जैसी प्रतिष्ठित संस्थाओं के आसपास उजागर हुए प्रकरणों से स्पष्ट है कि लव जिहाद का जाल अब सुशिक्षित समाज और व्यावसायिक क्षेत्रों तक फैल चुका है, देश के विभिन्न नगरों में वन भूमि, सार्वजनिक भूमि, रेल विभाग एवं सेना की सुरक्षित भूमि पर सुनियोजित तरीके से अवैध कब्जे किए जा रहे हैं, जो सीधे तौर पर राष्ट्रीय सुरक्षा को चुनौती है।
समाज में वैमनस्य फैलाने के उद्देश्य से खान-पान की वस्तुओं को अपवित्र करने की घटनाएँ निरंतर सामने आ रही हैं, जिससे नागरिकों की धार्मिक भावनाओं और स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है।


मुस्लिम बहुल क्षेत्रों में अल्पसंख्यक हिंदू परिवारों और जनजाति समाज की अवयस्क बालिकाओं का शारीरिक व मानसिक शोषण कर उन्हें पलायन के लिए विवश किया जा रहा है। ऐसी राष्ट्र विरोधी और आपराधिक मानसिकता वाले तत्वों को चिह्नित कर उनके विरुद्ध त्वरित एवं कठोर दंडात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
​सार्वजनिक एवं सरकारी भूमि पर हुए सभी अवैध कब्जों को तत्काल हटाया जाए।

लव जिहाद और जबरन धर्मांतरण जैसे कृत्यों को रोकने हेतु कठोर केंद्रीय कानून लागू किया जाए। जनजातीय क्षेत्रों में हो रहे शोषण को रोकने हेतु विशेष सुरक्षा तंत्र विकसित किया जाए।

​बजरंग दल राष्ट्र की एकता और अखंडता के लिए प्रतिबद्ध है। हम मांग करते हैं कि प्रशासन इन असामाजिक तत्वों पर नकेल कसे ताकि देश मे शांति और सद्भाव का वातावरण बना रहे
पंकज भारतीय ने नशे की बढ़ती घटनाओं पर भी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि आज हमें अपने युवाओं को इससे बचाना होगा। उन्हें खेलों के साथ जोड़कर नशे से दूर रखना होगा।

हिमाचल जैसे प्रदेश में भी आज सरकारी कर्मचारी नशा बेचते हुए पकड़े गए हैं जिन्हें सरकार ने सस्पेंड किया है ऐसे लोगों पर और सख्त कार्यवाही करने की जरूरत है। आज के प्रभावशाली और बड़े लोग भी नशे के कारोबार में लगे हुए हैं। ऐसे लोगों का पर्दाफाश करने की जरूरत है। इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष संजय गोस्वामी जिला मंत्री अश्विनी शर्मा जिला सह मंत्री संदीप अग्निहोत्री बजरंग दल के जिला सहसंयोजक विपिन शर्मा जीवन ढड़वाल, प्रखंड मंत्री अश्विनी शर्मा दुर्गा वाहिनी पल्लवी, रीता पठानिया सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पढ़ी गई
error: Content is protected !!

Follow Us Now