best news portal development company in india

सदन में आज सिर्फ एक बिल नहीं गिरा… देश की आधी आबादी के हक कुचले गए : अर्चना चौहान

SHARE:

सदन में आज सिर्फ एक बिल नहीं गिरा… देश की आधी आबादी के हक कुचले गए : अर्चना चौहान

पोल खोल न्यूज़ । हमीरपुर

भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष अर्चना चौहान ने जारी प्रेस बयान में विपक्ष, विशेषकर कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम बिल का विरोध उनकी महिला विरोधी मानसिकता को उजागर करता है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को अधिकार, सम्मान और भागीदारी देने की बात करने वाले दल अब अपने असली चेहरे के साथ सामने आ गए हैं।

अर्चना चौहान ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी हमेशा से महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध रही है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने महिलाओं को राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए कई ऐतिहासिक कदम उठाए हैं। नारी शक्ति वंदन अधिनियम इसी दिशा में एक बड़ा और क्रांतिकारी कदम है, जो देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था में महिलाओं की भागीदारी को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों का रवैया यह साबित करता है कि वे कभी भी महिलाओं को समान अधिकार देने के पक्षधर नहीं रहे। वर्षों तक सत्ता में रहने के बावजूद कांग्रेस ने महिलाओं के आरक्षण को केवल चुनावी मुद्दा बनाकर रखा, लेकिन उसे लागू करने का साहस नहीं दिखाया। अब जब भाजपा सरकार ने इस दिशा में ठोस कदम उठाया है तो विपक्ष इसका विरोध कर रहा है।

भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष ने कहा कि देश की महिलाएं अब जागरूक हैं और वे उन ताकतों को पहचान चुकी हैं, जो सिर्फ वोट बैंक की राजनीति करती हैं। आने वाले समय में महिलाएं ऐसे दलों को करारा जवाब देंगी। उन्होंने विश्वास जताया कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम देश में महिला सशक्तिकरण का नया अध्याय लिखेगा।

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पढ़ी गई
error: Content is protected !!

Follow Us Now