
राजल से टांडा के लिए जल्द शुरू होगी बस सेवा
पोल खोल न्यूज़ काँगड़ा
एचआरटीसी के उपाध्यक्ष अजय वर्मा ने कहा कि शीघ्र ही राजल से कांगड़ा और टांडा तक एचआरटीसी की अतिरिक्त बस सेवा शुरू की जाएगी। बस सुबह 8 बजे राजल से वाया कांगड़ा शहर से होकर मेडिकल कॉलेज टांडा जाएगी। इस बस सुविधा के शुरू होने से राजल, नंदरूल और पुराना कांगड़ा के लोगों को टांडा अस्पताल में जाने की सुविधा मिलेगी। वर्मा यह जानकारी उन्होंनें शुक्रवार को राजल पंचायत की नवनिर्वाचित प्रधान नीलम और उपप्रधान मदन लाल की अगुवाई में मिलने आए प्रतिनिधिमंडल के साथ चर्चा के दौरान दी। इस दौरान उन्होंने कहा कि राजल चिकित्सा केंद्र में स्थायी डॉक्टर की तैनाती की गई है। साथ ही आश्वस्त किया है कि शीघ्र ही बिजली की वोल्टेज की समस्या से राहत दिलाने के साथ पेयजल समस्या का भी समाधान करवा दिया जाएगा।
Author: Polkhol News Himachal









