best news portal development company in india

हिमाचल के 1.90 लाख पेंशनर्स परेशान: महंगाई भत्ता और मेडिकल बिल भुगतान में देरी पर सरकार से लगाई गुहार

SHARE:

हिमाचल के 1.90 लाख पेंशनर्स परेशान: महंगाई भत्ता और मेडिकल बिल भुगतान में देरी पर सरकार से लगाई गुहार

पोल खोल न्यूज । शिमला

हिमाचल प्रदेश के लगभग 1.90 लाख पेंशनर्स अपनी लंबित मांगों को लेकर परेशान हैं। पेंशनर्स का आरोप है कि कई बार सचिवालय के चक्कर लगाने के बावजूद उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हुआ है। सबसे बड़ी शिकायत महंगाई राहत (डीआर) की बकाया किस्तें जारी न होने और मेडिकल बिलों का समय पर भुगतान न मिलने की है।

इन्हीं मुद्दों को लेकर शिमला के कल्याणकारी हॉल में पेंशनर्स का सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में बड़ी संख्या में सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने भाग लेकर सरकार से उनकी लंबित मांगों का शीघ्र समाधान करने की मांग की।

पेंशनर्स का कहना है कि जनवरी 2016 से दिसंबर 2022 के बीच सेवानिवृत्त कर्मचारियों को ग्रेच्युटी, लीव इनकैशमेंट, कम्यूटेशन तथा महंगाई राहत सहित कई वित्तीय लाभों का भुगतान अब तक लंबित है। उनका आरोप है कि सरकार ने जनवरी 2022 के बाद सेवानिवृत्त कर्मचारियों को कुछ लाभ तो दिए हैं, लेकिन उससे पहले सेवानिवृत्त कर्मचारियों के साथ भेदभाव किया जा रहा है।

प्रमुख मांगें

लंबित महंगाई राहत (डीआर) की किस्तें जल्द जारी की जाएं।

मेडिकल बिलों का भुगतान हर महीने समयबद्ध तरीके से किया जाए।

सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लंबित वित्तीय लाभों का शीघ्र भुगतान किया जाए।

सभी पेंशनर्स के साथ समान व्यवहार सुनिश्चित किया जाए।

पेंशनर्स ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द निर्णय नहीं लिया गया तो वे सरकार के खिलाफ आंदोलन तेज करने और बड़े स्तर पर प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे। वहीं, संगठन ने प्रदेशभर के पेंशनर्स को एकजुट कर आगामी रणनीति बनाने की भी बात कही।

Leave a Comment

error: Content is protected !!

Follow Us Now