best news portal development company in india

दिनदहाड़े चोरी के मामले में दो शातिर चोर अमृतसर से गिरफ्तार

SHARE:

दिनदहाड़े चोरी के मामले में दो शातिर चोर अमृतसर से गिरफ्तार

पोल खोल न्यूज़ ऊना

पुलिस थाना टाहलीवाल की टीम ने क्षेत्र में हुई दो बड़ी चोरी की वारदातों का खुलासा करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने दिनदहाड़े चोरी के मामले में दो शातिर आरोपियों को अमृतसर से गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों से पूछताछ जारी है और पुलिस मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हरविंदर सिंह उर्फ काकू, निवासी गांव भलाण, तहसील नंगल, जिला रूपनगर (रोपड़), पंजाब तथा परमवीर उर्फ अंकू, निवासी गांव सहजोवाल, तहसील नंगल, जिला रूपनगर (रोपड़), पंजाब के रूप में हुई है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दोनों आरोपियों पर टाहलीवाल क्षेत्र में हुई चोरी की वारदातों में संलिप्त होने का आरोप है। पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और अन्य सुरागों के आधार पर कार्रवाई करते हुए दोनों को अमृतसर से गिरफ्तार किया। फिलहाल पुलिस आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है। चोरी हुए सामान की बरामदगी, वारदात में किसी अन्य व्यक्ति की संलिप्तता तथा आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड सहित सभी पहलुओं की जांच जारी है। पुलिस अधीक्षक ऊना सचिन हिरेमठ का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद मामले में और भी महत्वपूर्ण खुलासे हो सकते हैं।

Leave a Comment

error: Content is protected !!

Follow Us Now