best news portal development company in india

टिक्कर खतरियां में वित्तीय एवं डिजिटल साक्षरता शिविर आयोजित

SHARE:

टिक्कर खतरियां में वित्तीय एवं डिजिटल साक्षरता शिविर आयोजित

पोल खोल न्यूज़। हमीरपुर

कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक की शाखा टिक्कर खतरियां द्वारा नाबार्ड के सहयोग से वित्तीय एवं डिजिटल साक्षरता से संबंधित एक जागरूकता शिविर का आयोजन ग्राम पंचायत टिक्कर बुहला के गांव टिक्कर खतरियां में किया गया। शिविर में शाखा प्रबंधक महेंद्र चौहान ने उपस्थित ग्रामीणों को डिजिटल लेनदेन को सतर्कता के साथ करने, नेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग तथा प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना की विस्तृत जानकारी दी। इसके साथ ही उन्होंने किसान क्रेडिट कार्ड योजना, वाहन ऋण, गृह निर्माण ऋण तथा स्वयं सहायता समूहों को उपलब्ध करवाई जा रही ऋण योजनाओं के बारे में भी विस्तार से बताया।

उन्होंने बताया कि बैंक द्वारा लोगों को कम ब्याज दर पर हर प्रकार की ऋण सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही है। चाहे वह बच्चों की उच्च शिक्षा के लिए ऋण हो या फिर संपत्ति के ऊपर ऋण लेना हो, सभी योजनाएं सरल शर्तों पर उपलब्ध हैं।

शिविर के दौरान लोगों को साइबर ठगी से बचने के उपाय भी बताए गए। ग्रामीणों को जागरूक किया गया कि किसी भी अनजान नंबर से आए लिंक पर क्लिक न करें और यह भी स्पष्ट किया गया कि बैंक कभी भी ग्राहकों से ओटीपी की मांग नहीं करता है।

इस अवसर पर बैंक कर्मचारी दिनेश कुमार, अश्वनी कुमार, सुरेंद्र कुमार सहित कई ग्रामीणों ने शिविर में भाग लिया और जानकारी प्राप्त की।

Leave a Comment

error: Content is protected !!

Follow Us Now