best news portal development company in india

प्रेरणादायी संबोधन से खिलाड़ियों में जोश भर गए नव निर्वाचित बीडीसी मोहित शर्मा

SHARE:

प्रेरणादायी संबोधन से खिलाड़ियों में जोश भर गए नव निर्वाचित बीडीसी मोहित शर्मा

हेम राज मेमोरियल बास्केटबॉल प्रतियोगिता के दूसरे सेमीफाइनल में मुख्य अतिथि के रूप में की शिरकत, आयोजन समिति को दिया आर्थिक सहयोग

रजनीश शर्मा | हमीरपुर

 

हेम राज मेमोरियल बास्केटबॉल प्रतियोगिता के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में बारी एवं सिकंदर पंचायत से नव निर्वाचित बीडीसी मोहित शर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत कर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। अपनी ओजस्वी और प्रेरणादायी स्पीच से उन्होंने खिलाड़ियों में नया जोश भर दिया तथा खेल भावना, अनुशासन और देशभक्ति का संदेश देकर उपस्थित दर्शकों की खूब सराहना बटोरी।

बास्केटबॉल की नर्सरी के रूप में प्रसिद्ध राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला टौणी देवी का ऐतिहासिक मैदान देश को कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी दे चुका है। इसी गौरवशाली मैदान पर खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए मोहित शर्मा ने कहा कि “यह मैदान हमें संदेश देता है— उठो, दौड़ो और जीत हासिल करो। जीवन में चुनौतियाँ और उतार-चढ़ाव आते हैं, लेकिन जो कभी हार नहीं मानता, सफलता उसी के कदम चूमती है।”

उन्होंने कहा कि हेम राज मेमोरियल बास्केटबॉल टूर्नामेंट केवल एक खेल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि साहस, अनुशासन, समर्पण और देशभक्ति का उत्सव है। आज इस कोर्ट पर खेलने वाले कई खिलाड़ी भविष्य में हिमाचल प्रदेश और देश का प्रतिनिधित्व करेंगे तथा अपने क्षेत्र का नाम रोशन करेंगे।

मुख्य अतिथि ने प्रतियोगिता के सफल एवं अनुशासित आयोजन के लिए आयोजन समिति की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए सभी पदाधिकारियों और स्वयंसेवकों को बधाई दी। उन्होंने अपनी ओर से आयोजन समिति को आर्थिक सहयोग प्रदान कर टूर्नामेंट के सफल संचालन में योगदान भी दिया।

मोहित शर्मा के प्रेरणादायी संबोधन और खेलों के प्रति उनके सकारात्मक दृष्टिकोण ने खिलाड़ियों और उपस्थित खेल प्रेमियों पर गहरी छाप छोड़ी। खिलाड़ियों ने भी उनके उत्साहवर्धक शब्दों का तालियों की गड़गड़ाहट से स्वागत किया।

Leave a Comment

error: Content is protected !!

Follow Us Now