
अवाहदेवी कस्बे के कायाकल्प की दिशा में बड़ा कदम नाबार्ड परियोजना के तहत 2.40 करोड़ रुपये से होगा सौंदर्यीकरण
रजनीश शर्मा। हमीरपुर

भोरंज विधानसभा क्षेत्र के ऐतिहासिक अवाहदेवी कस्बे के समग्र विकास की दिशा में आज एक महत्वपूर्ण पहल की गई। नाबार्ड (NABARD) परियोजना के अंतर्गत लगभग 2 करोड़ 40 लाख रुपये की लागत से कस्बे के सौंदर्यीकरण एवं चारों ओर सड़क उन्नयन (Road Upgradation) कार्य का विधिवत नींव पत्थर रखा गया।

आधुनिक सुविधाओं से सजेगा अवाहदेवी
इस परियोजना के तहत अवाहदेवी कस्बे की सड़कों को चौड़ा व मजबूत किया जाएगा, जिससे यातायात व्यवस्था सुचारू होगी। साथ ही कस्बे को आधुनिक सुविधाओं से लैस कर एक आकर्षक और सुव्यवस्थित स्वरूप दिया जाएगा। इससे न केवल स्थानीय निवासियों को राहत मिलेगी, बल्कि यहां आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए भी आवागमन अधिक सुगम, सुरक्षित और सुखद बनेगा।
श्रद्धालुओं और पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा
अवाहदेवी धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से एक महत्वपूर्ण केंद्र है। सड़क उन्नयन और सौंदर्यीकरण से क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, स्थानीय व्यापार को मजबूती मिलेगी और रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।

विधायक सुरेश कुमार का बयान
इस अवसर पर भोरंज के विधायक सुरेश कुमार ने कहा कि क्षेत्र का सर्वांगीण विकास और बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करना उनकी निरंतर प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि नाबार्ड के सहयोग से शुरू की गई यह परियोजना अवाहदेवी के विकास में मील का पत्थर साबित होगी और आने वाले समय में क्षेत्र की तस्वीर बदलेगी।
उन्होंने विश्वास जताया कि निर्धारित समय सीमा में कार्य पूर्ण कर अवाहदेवी को एक आधुनिक, स्वच्छ और सुव्यवस्थित कस्बे के रूप में विकसित किया जाएगा।



Author: Polkhol News Himachal









