best news portal development company in india

राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला की छात्रा की मौत मामले पर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का बड़ा बयान

SHARE:

राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला की छात्रा की मौत मामले पर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का बड़ा बयान

पोल खोल न्यूज़ | शिमला

हिमाचल प्रदेश के राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला की छात्रा की मौत मामले पर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का बड़ा बयान सामने आया है। बताते चलें कि सीएम सुक्खू ने शनिवार को सोलन के कंडाघाट में पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में कहा कि धर्मशाला में छात्रा ने अपने वीडियो बयान में जिस प्रोफेसर का नाम लिया है, उसे तुरंत प्रभाव से निलंबित किया जाएगा। मामले की और विस्तृत जांच के लिए कहा गया है। कहा कि जो भी इसमें संलिप्त होगा, सरकार सख्त से सख्त कार्रवाई करेगी।

गाैरतलब है कि मामले में विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) भी जांच करेगा। यूजीसी ने इस मामले की जांच के लिए शुक्रवार को फैक्ट फाइंडिंग कमेटी गठित कर दी है। यूजीसी का कहना है कि यह घटना बेहद दुखद है। परिजनों को विश्वास दिलाते हैं कि जो भी दोषी होंगे, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। उन्हें कड़ी सजा मिलेगी। छात्र और छात्राओं की सुरक्षा सबसे अहम है। उसमें किसी प्रकार की चूक बर्दाश्त नहीं होगी। वहीं, एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यूजीसी ने धर्मशाला कॉलेज की छात्रा की मौत मामले का खुद संज्ञान लेते हुए फैक्ट फाइंडिंग कमेटी को जांच कर जल्द रिपोर्ट देने के लिए कहा है। इसी बीच, छात्रा को जातिसूचक शब्दों से प्रताड़ित करने के आरोपों के चलते हिमाचल प्रदेश अनुसूचित जाति एवं जनजाति आयोग ने भी पुलिस से रिपोर्ट तलब की है। वहीं राज्य महिला आयोग ने मामले में संज्ञान लिया है। राज्य महिला आयोग अध्यक्ष विद्या नेगी ने एसपी कांगड़ा से मामले की रिपोर्ट तलब की है।

ये भी पढ़ें :13,050 फीट ऊंचा रोहतांग दर्रा पर्यटकों के लिए आधिकारिक तौर पर बंद

सीएम ने कैथलीघाट में फोरलेन के निर्माण कार्य का निरीक्षण भी किया। यह परियोजना क्षेत्र में यातायात सुविधा को बेहतर बनाएगी और लोगों को सुरक्षित तथा सुगम आवागमन प्रदान करेगी। इससे पहले सीएम ने कंडाघाट में जोगिंद्रा केंद्रीय सहकारी बैंक लिमिटेड के वर्ष 2026 के कैलेंडर का विमोचन किया। इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल, अर्की के विधायक संजय अवस्थी, कसौली के विधायक विनोद सुल्तानपुरी , कुटलैहड़ विधायक विवेक शर्मा, बैंक के अध्यक्ष मुकेश शर्मा व प्रबंध निदेशक पंकज सूद मौजूद रहे।

Leave a Comment

error: Content is protected !!

Follow Us Now