best news portal development company in india

नववर्ष के अवसर पर चाहड़ आंगनबाड़ी केंद्र में राशन वितरण कार्यक्रम

SHARE:

नववर्ष के अवसर पर चाहड़ आंगनबाड़ी केंद्र में राशन वितरण कार्यक्रम

पोल खोल न्यूज़ | टौणी देवी/ हमीरपुर

वीरवार को आंगनबाड़ी केंद्र चाहड़ में 6 माह से 3 वर्ष तक के बच्चों के लिए घर ले जाने हेतु राशन का वितरण किया गया। वर्तमान नियमों के अनुसार प्रत्येक लाभार्थी को राशन फोटो ऑथेंटिकेशन के माध्यम से ही प्रदान किया गया। इस अवसर पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सीता देवी द्वारा सभी लाभार्थियों को नववर्ष की शुभकामनाएं भी दी गईं।

ये भी पढ़ें :हिमाचल : नए साल का तोहफा, अनुकंपा के आधार पर 202 को नौकरी

कार्यक्रम के दौरान लाभार्थियों के साथ CBE एवं ALMSC कमेटी से संबंधित गतिविधियां भी समय पर पूर्ण की गईं। आने वाले नए वर्ष के लिए सभी लाभार्थियों का आभार व्यक्त किया गया। साथ ही आंगनबाड़ी सहायिका सुनीता का विशेष धन्यवाद किया गया, जिनके सहयोग से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Leave a Comment

error: Content is protected !!

Follow Us Now