
शहीद दिनेश लगवाल की स्मृति में 25वीं शहीद दिनेश मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता 3 जनवरी से
संजय ठाकुर । ऊहल
कारगिल युद्ध के शहीद दिनेश लगवाल की अमर स्मृति को नमन करते हुए अंदराल क्लब द्वारा 25वीं शहीद दिनेश मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन 3 जनवरी 2026 से पोहज मैदान में किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता लेदर बॉल क्रिकेट के रूप में आयोजित की जाएगी।
इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता की शुरुआत वर्ष 2000 में हुई थी, जो पिछले 25 वर्षों से निरंतर आयोजित की जा रही है। अल्प आयु में देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले शहीद दिनेश लगवाल आज भी युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बने हुए हैं।
ये भी पढ़ें :अलविदा 2025 : सच की आवाज़ बना ‘पोल खोल न्यूज’ जनसरोकार से जनविश्वास तक हमेशा आगे रही हमारी टीम
शहीद दिनेश लगवाल का पूरा परिवार देश सेवा को समर्पित रहा है। उनके पिता कैप्टन भूप सिंह भारतीय सेना में 32 वर्षों तक कैप्टन के पद पर सेवा देकर सेवानिवृत्त हुए हैं, जबकि उनके बड़े भाई भी सेना से सेवानिवृत्त हो चुके हैं। शहीद की शहादत को आज भी जीवंत बनाए रखने का कार्य अंदराल क्लब एवं उनके पिता कैप्टन भूप सिंह द्वारा किया जा रहा है।
इस वर्ष आयोजित हो रही प्रतियोगिता में 22 टीमें भाग ले रही हैं। यह प्रतियोगिता 3 जनवरी से प्रारंभ होकर 5 दिनों तक चलेगी। प्रतियोगिता का शुभारंभ वंदे मातरम् के उद्घोष के साथ किया जाएगा, जबकि समापन समारोह में शहीद के पिता कैप्टन भूप सिंह अपना प्रेरणादायी संबोधन देंगे।


Author: Polkhol News Himachal









