
भोरंज के विकास को मिली नई रफ्तार, हमीरपुर–दिल्ली वाया पट्टा-लदरौर वोल्वो बस सेवा शुरू
रजनीश शर्मा। हमीरपुर
भोरंज विधानसभा क्षेत्र के विकास में आज एक और महत्वपूर्ण अध्याय जुड़ गया। हमीरपुर से दिल्ली के लिए पट्टा–लदरौर फोरलेन भागेड़ मार्ग से नई वोल्वो बस सेवा का शुभारंभ कर दिया गया। इस अवसर पर बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
विधायक सुरेश कुमार ने इस नई सुविधा को क्षेत्र के लिए बड़ी सौगात बताते हुए कहा कि पट्टा और लदरौर क्षेत्र के लोगों की लंबे समय से दिल्ली तक सीधी और आरामदायक बस सेवा की मांग थी, जिसे आज पूरा कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि इस रूट के शुरू होने से न केवल यात्रियों को सुविधा मिलेगी, बल्कि क्षेत्र की सामाजिक और आर्थिक गतिविधियों को भी गति मिलेगी।
ये भी पढ़ें: नशे, चिट्टे और आर्थिक तंगी से टूटता समाज, नशा-मुक्त हिमाचल ही एकमात्र रास्ता : प्रोमिला

विधायक सुरेश कुमार ने कहा कि प्रदेश सरकार ग्रामीण और दूरदराज़ क्षेत्रों को बेहतर परिवहन सुविधाओं से जोड़ने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। नई वोल्वो बस सेवा से विद्यार्थियों, कर्मचारियों, व्यापारियों और मरीजों को विशेष लाभ होगा।
उन्होंने इस उपलब्धि के लिए परिवहन विभाग और सभी संबंधित अधिकारियों का धन्यवाद जताते हुए क्षेत्रवासियों को इस नई सेवा के लिए बधाई दी।


Author: Polkhol News Himachal









