best news portal development company in india

*मेहनत, शिक्षा और संस्कार—इन्हीं से बनेगा मजबूत हिमाचल: राजीव राणा*

SHARE:

*मेहनत, शिक्षा और संस्कार—इन्हीं से बनेगा मजबूत हिमाचल: राजीव राणा*

पोल खोल न्यूज़। भोरंज/हमीरपुर

असंगठित कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस (केकेसी) के प्रदेश चेयरमैन राजीव राणा ने पूजा पब्लिक स्कूल के वार्षिकोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करते हुए कहा कि “किसी भी राज्य की असली ताकत उसके बच्चों में बसे संस्कार, शिक्षा और कठिन परिश्रम की भावना से बनती है।”

उन्होंने स्कूल के वातावरण की सराहना करते हुए कहा कि पूजा पब्लिक स्कूल भोरंज क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का एक उज्ज्वल उदाहरण है, जहाँ बच्चों को सिर्फ पढ़ाया ही नहीं जाता, बल्कि उन्हें अच्छे चरित्र, अनुशासन और नैतिक मूल्यों के साथ तैयार किया जाता है।

प्रधानाचार्य निर्मल डोगरा की विशेष प्रशंसा करते हुए राणा ने कहा—
“सही नेतृत्व ही किसी संस्थान को ऊँचाई देता है। निर्मल डोगरा जी ने समर्पण, अनुशासन और मातृत्वपूर्ण देखभाल से इस स्कूल को बच्चों के समग्र विकास का केंद्र बना दिया है। उनकी मेहनत हर बच्चे की मुस्कान में दिखाई देती है।”

ये भी पढ़ें:Himachal: नालागढ़ मेडिकल डिवाइस पार्क में कंपनी ने मांगी 100 एकड़ भूमि, मिलेगा रोजगार

राजीव राणा ने बच्चों की प्रस्तुतियों की तारीफ करते हुए कहा कि नन्हें-मुन्नों की प्रतिभा ने यह साबित कर दिया कि हिमाचल का भविष्य सुरक्षित और उज्ज्वल है। उन्होंने अभिभावकों और शिक्षकों का आभार जताया और कहा—“बच्चे तभी उच्च शिखर छूते हैं जब घर और स्कूल मिलकर उन्हें एक ही दिशा में प्रेरणा देते हैं।”

अंत में उन्होंने कहा—“आप सभी का प्यार और विश्वास कभी टूटने नहीं दूँगा। शिक्षा, बेटियों की सुरक्षा और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए लगातार कार्य करता रहूँगा।”

 

Leave a Comment

error: Content is protected !!

Follow Us Now