best news portal development company in india

हमीरपुर – सिसवा वाया भारी, भालेड़ा एचआरटीसी बस ने किया दुखी ,  स्टूडेंट्स पैदल चलने को मजबूर 

SHARE:

हमीरपुर – सिसवा वाया भारी, भालेड़ा एचआरटीसी बस ने किया दुखी ,  स्टूडेंट्स पैदल चलने को मजबूर 

रजनीश शर्मा । हमीरपुर 

हमीरपुर जिला के अधिकतर  ग्रामीण इलाकों में एचआरटीसी बस ही आने जाने का साधन है लेकिन जब स्कूल और ऑफिस टाइम पर भी यह बस न आए तो सवारियां परेशान हो कई किलोमीटर पैदल चलने को मजबूर होती हैं।
ऐसी ही स्थिति हमीरपुर – सिसवा वाया भारी, भालेड़ा एचआरटीसी बस की है। करीब दो सप्ताह से यह बस अपने निर्धारित समय पर  सिसवा नहीं पहुंच रही है। सिसवा से हमीरपुर चलने का इस बस का टाइम सुबह 8.20 का है लेकिन यह बस कभी समय पर नहीं चलती। इससे हमीरपुर, बारी मंदिर और टौणी देवी  की ओर आने वाली कर्मचारी और स्टूडेंट्स देरी से अपने संस्थानों में पहुंच रहे हैं। शनिवार को तो यह बस अपने गंतव्य स्थान पर ही नहीं पहुंची जिससे सिसवा से टौणी देवी  तक  कई किलोमीटर पैदल चल स्टूडेंट्स और सवारियों को परेशान होना पड़ा। सिसवा,  ढांगू, घलोट, महिला मंडलों एवं ग्रामीण सुधार सभा ने इस बस को लेकर बरती जा रही लापरवाही पर नाराजगी जाहिर की है। इस बारे हिमाचल पथ परिवहन निगम के  डिविजनल मैनेजर  राज कुमार पाठक से शिकायत भी की गई हैं। 
वहीं डी एम राज कुमार पाठक ने बताया कि मामला उनके ध्यान में है। इस बारे अड्डा इंचार्ज को बस को वक्त पर सिसवा पहुंचने  के आदेश दिए गए हैं। यदि इसमें ड्राइवर या चालक  लापरवाह पाए गए  तो कार्यवाही होगी। 

 

ये भी पढ़ें:Maa Katyayni Aarti: नवरात्र के छठवें दिन जरूर करें मां कात्यायनी की आरती

Leave a Comment

error: Content is protected !!

Follow Us Now