
Maa Brahmacharini Aarti: नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की करें आरती
पोल खोल न्यूज़ डेस्क | हमीरपुर
आज नवरात्रि का दूसरा दिन है और मां ब्रह्मचारिणी की विधि विधान से पूजा की जाएगी। उनकी आरती की जाएगी और मां का पसंदीदा भोग लगाया जाएगा। मां का यह स्वरूप श्वेत वर्ण का है। नवरात्रि के दूसरे दिन सुबह और शाम के वक्त मां ब्रह्मचारिणी की आरती करने से मां भक्तों की हर मुराद पूरी करती हैं।
मां ब्रह्मचारिणी की आरती
जय अंबे ब्रह्माचारिणी माता।
जय चतुरानन प्रिय सुख दाता।
ब्रह्मा जी के मन भाती हो।
ज्ञान सभी को सिखलाती हो। ब्रह्मा मंत्र है जाप तुम्हारा।
जिसको जपे सकल संसारा।
ये भी पढ़ें:Shardiya Navratri 2025: आज नवरात्रि का दूसरा दिन, जानिए मां ब्रह्मचारिणी का स्वरूप, महत्त्व
जय गायत्री वेद की माता।
जो मन निस दिन तुम्हें ध्याता।
कमी कोई रहने न पाए।
कोई भी दुख सहने न पाए।
उसकी विरति रहे ठिकाने।
जो तेरी महिमा को जाने।
रुद्राक्ष की माला ले कर।
जपे जो मंत्र श्रद्धा दे कर।
आलस छोड़ करे गुणगाना।
मां तुम उसको सुख पहुंचाना।
ब्रह्माचारिणी तेरो नाम।
पूर्ण करो सब मेरे काम।
भक्त तेरे चरणों का पुजारी।
रखना लाज मेरी महतारी।


Author: Polkhol News Himachal









