
बनालग की ऐतिहासिक छिंज में शुभम बने विजेता, कुलवीर रहे उपविजेता
संजय कुमार ऊहल
स्वर्गीय पहलवान सुंदर लाल डोगरा की स्मृति में ऐतिहासिक छिंज संपन्न
बनालग पंचायत में आयोजित ऐतिहासिक छिंज मेले का समापन उत्साह और खेल भावना के साथ हुआ। फाइनल मुकाबले में शुभम (सोनीपत) ने विजेता का खिताब जीतकर ₹3100 की नकद राशि प्राप्त की, जबकि कुलवीर (जम्मू) उपविजेता रहे और उन्हें ₹2500 की पुरस्कार राशि प्रदान की गई।
मेडिकल ऑफिसर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं हिमाचल प्रदेश संयुक्त कर्मचारी महासंघ के उपाध्यक्ष डॉ. सुरेंद्र सिंह डोगरा ने खिलाड़ियों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि “नशा युवाओं को बर्बाद करता है, जबकि खेल राष्ट्र निर्माण और सामाजिक एकता को मजबूत करते हैं।”
डॉ. डोगरा पिछले चार वर्षों से अपने दादा स्वर्गीय श्री सुंदर लाल डोगरा की स्मृति में इस छिंज का आयोजन समस्त ग्रामीणों के सहयोग करवा रहे हैं। इस अवसर पर सेवानिवृत प्राचार्य मोहन सिंह डोगरा व तुलसी राम् डोगरा हरनाम सिंह पवन डोगरा प्रदीप् उर्फ रिंकू अजीत कुमार श्री सागर रांगडा श्री शक्ति चंद, किशन राणा रमेश चंद शक्ति रांगडा जगदीश चौहान. अजय डोगरा प्रधान सुनील डोगरा तथा स्थानीय युवाओं प्रिंस दीपक विशाल गप्पू सूरज सन्नु गब्बर साहिल शेर सिंह का विशेष सहयोग रहा।
डॉ डोगरा व आयोजकों ने कहा कि इस पारंपरिक खेल आयोजन का उद्देश्य युवाओं को खेलों से जोड़ना और क्षेत्र की सांस्कृतिक विरासत को सहेजना है।
Author: Polkhol News Himachal








