best news portal development company in india

एस्पायर के 12 विद्यार्थी जेईई एडवांस्ड के लिए क्वालिफाई

SHARE:

एस्पायर के 12 विद्यार्थी जेईई एडवांस्ड के लिए क्वालिफाई

पोल खोल न्यूज़ हमीरपुर

संस्थान में खुशी की लहर, एमडी योगेंद्र मीणा ने अभिभावकों-शिक्षकों को दिया श्रेय
शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट परिणामों की अपनी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए एस्पायर इंस्टीट्यूट के 12 मेधावी विद्यार्थियों ने देश की प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई एडवांस्ड 2026 के लिए सफलतापूर्वक क्वालिफाई कर संस्थान, अभिभावकों तथा क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है।

विद्यार्थियों की इस उपलब्धि से संस्थान परिसर में उत्साह और खुशी का माहौल है। जेईई एडवांस्ड के लिए क्वालिफाई करने वाले विद्यार्थियों में अर्थव बंसल, अक्षत ठाकुर, भाविश्या चौहान, अक्षित, अर्नव ठाकुर (पुत्र नरवीर ठाकुर), अर्नव ठाकुर (पुत्र संदीप ठाकुर), आर्यन, अभय कटोच, प्रियांश, आरव चौहान, गौरव कुमार तथा प्रज्ञा शामिल हैं।
इन सभी विद्यार्थियों ने कठिन परिश्रम, अनुशासन और समर्पण के बल पर यह सफलता अर्जित की है। इस अवसर पर एस्पायर इंस्टीट्यूट के मैनेजिंग डायरेक्टर योगेंद्र कुमार मीणा ने सफल छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि जेईई एडवांस्ड के लिए चयनित होना अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है। यह सफलता विद्यार्थियों की निरंतर मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन तथा अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है।

उन्होंने कहा कि संस्थान का उद्देश्य केवल परीक्षा में सफलता दिलाना ही नहीं, बल्कि विद्यार्थियों को जीवन के बड़े लक्ष्यों के लिए तैयार करना भी है। योगेंद्र मीणा ने कहा कि हमारे विद्यार्थियों ने एक बार फिर यह सिद्ध कर दिया है कि यदि सही दिशा, उचित मार्गदर्शन और दृढ़ संकल्प के साथ प्रयास किया जाए तो कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं होता।

इस शानदार उपलब्धि पर संस्थान परिवार, अभिभावकों और विद्यार्थियों ने खुशी व्यक्त करते हुए सभी चयनित छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। साथ ही संस्थान में NEET Dropper Batch, JEE Dropper Batch तथा NDA Wing Batch के लिए प्रवेश प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!

Follow Us Now