best news portal development company in india

BDC उम्मीदवार रितेश की कार नाड़सी वार्ड में सबसे आगे, 8 प्रत्याशी मैदान में

SHARE:

BDC उम्मीदवार रितेश की कार नाड़सी वार्ड में सबसे आगे, 8 प्रत्याशी मैदान में

रजनीश शर्मा। हमीरपुर

ग्राम पंचायत टपरे व नाड़सी के नाड़सी वार्ड में पंचायत समिति सदस्य (BDC) पद के चुनाव को लेकर मुकाबला रोचक होता जा रहा है। वार्ड से युवा, कर्मठ और ईमानदार छवि के उम्मीदवार रितेश चौहान का चुनाव प्रचार अभियान लगातार गति पकड़ रहा है। चुनाव चिन्ह “कार” के साथ मैदान में उतरे रितेश चौहान को क्षेत्र में लोगों का अच्छा समर्थन मिल रहा है।

नाड़सी वार्ड में इस बार कुल 8 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं, जिससे मुकाबला बहुकोणीय बन गया है। हालांकि चुनाव प्रचार के दौरान रितेश चौहान की सक्रियता और लोगों के बीच लगातार संपर्क अभियान ने उन्हें मजबूत दावेदारों में शामिल कर दिया है।

रितेश चौहान ने कहा कि उनका उद्देश्य पंचायत क्षेत्र का चहुंमुखी विकास करना है। उन्होंने युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर उठाने का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि यदि जनता उन्हें आशीर्वाद देती है तो क्षेत्र में विकास कार्यों को नई गति दी जाएगी।

चुनाव प्रचार के दौरान समर्थकों में भी खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। गांव-गांव जाकर रितेश चौहान अपने पक्ष में मतदान करने की अपील कर रहे हैं। उन्होंने मतदाताओं से चुनाव चिन्ह “कार” पर मोहर लगाकर भारी मतों से विजयी बनाने का आग्रह किया।


Leave a Comment

error: Content is protected !!

Follow Us Now