
पौंहंज पंचायत में विशाल भारती ने झोंकी ताकत, युवाओं को रोजगार और विकास का दिया भरोसा
रजनीश शर्मा। हमीरपुर
ग्राम पंचायत पौंहंज में चुनावी माहौल पूरी तरह गर्म हो चुका है। पंचायत प्रतिनिधि पद के उम्मीदवार विशाल भारती ने अपने चुनाव प्रचार को तेज करते हुए पंचायत के उज्ज्वल भविष्य और युवाओं के रोजगार को मुख्य मुद्दा बनाया है।
विशाल भारती ने दावा किया है कि पंचायत में युवाओं के लिए मुफ्त स्किल सेंटर खोला जाएगा, जिस पर लगभग 4 लाख 50 हजार रुपये की सेवा दी जाएगी। उनका कहना है कि पंचायत के युवाओं को कौशल प्रशिक्षण देकर आत्मनिर्भर बनाया जाएगा ताकि उन्हें रोजगार के बेहतर अवसर मिल सकें।
उन्होंने अपने चुनावी घोषणा पत्र में पंचायत के डिजिटल और पारदर्शी बजट, खेल मैदान और आधुनिक जिम की व्यवस्था, योजनाओं का लाभ हर घर तक पहुंचाने तथा भ्रष्टाचार मुक्त पंचायत बनाने का वादा किया है।
विशाल भारती ने कहा कि पंचायत के विकास के लिए ईमानदार नेतृत्व जरूरी है और वह बिना किसी भेदभाव के सभी वर्गों को साथ लेकर चलेंगे। उन्होंने बुजुर्गों, महिलाओं और युवाओं से समर्थन की अपील करते हुए 30 मई 2026 को “जग” चुनाव चिन्ह पर मोहर लगाने का आग्रह किया।
पंचायत में विशाल भारती के चुनाव प्रचार को लेकर युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।


















Author: Polkhol News Himachal









