best news portal development company in india

ग्राम पंचायत टपरे में सूबेदार मेजर हरनाम चंद शर्मा का “हीटर” छुड़वा रहा विरोधियों के पसीने

SHARE:

ग्राम पंचायत टपरे में सूबेदार मेजर हरनाम चंद शर्मा का “हीटर” छुड़वा रहा विरोधियों के पसीने

रजनीश शर्मा। हमीरपुर

ग्राम पंचायत टपरे में उप प्रधान पद के चुनाव को लेकर माहौल पूरी तरह गरमा गया है। पंचायत से उप प्रधान पद के उम्मीदवार सूबेदार मेजर हरनाम चंद शर्मा का चुनाव प्रचार लगातार जोर पकड़ता जा रहा है। पंचायत के विभिन्न वार्डों में उन्हें लोगों का भरपूर समर्थन और आशीर्वाद मिल रहा है।

सेना से सेवानिवृत्त सूबेदार मेजर हरनाम चंद शर्मा अपने सरल स्वभाव, अनुशासन और समाजसेवा की छवि के कारण मतदाताओं के बीच खास पहचान बनाए हुए हैं। चुनाव चिन्ह “हीटर” के साथ मैदान में उतरे हरनाम चंद शर्मा का कहना है कि पंचायत के विकास, पारदर्शिता और सभी वार्डों के समान विकास को उनकी पहली प्राथमिकता रहेगी।

उन्होंने पंचायत के गांव झोखर, टपरे, दरकोटी, अपर दरोगणा, गब्बा और नौहंगी सहित सभी क्षेत्रों में जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है। प्रचार के दौरान ग्रामीणों का उत्साह भी देखने को मिल रहा है। समर्थकों का दावा है कि इस बार पंचायत में बदलाव की लहर है और लोगों का रुझान सूबेदार मेजर हरनाम चंद शर्मा की ओर बढ़ रहा है।

चुनावी माहौल के बीच “हीटर” चुनाव चिन्ह भी चर्चा का केंद्र बना हुआ है। समर्थकों का कहना है कि हरनाम चंद शर्मा का “हीटर” विरोधियों के पसीने छुड़वा रहा है।

सूबेदार मेजर हरनाम चंद शर्मा ने पंचायत की देवतुल्य जनता से अपील करते हुए कहा कि 28 मई को चुनाव चिन्ह “हीटर” पर मोहर लगाकर उन्हें विजयी बनाएं, ताकि पंचायत में विकास और सेवा की नई सोच को आगे बढ़ाया जा सके

Leave a Comment

error: Content is protected !!

Follow Us Now