
ग्राम पंचायत बारीं में उप प्रधान पद उम्मीदवार संजू की चल पड़ी “बस”, सातों वार्डों में तेज हुआ चुनाव प्रचार
रजनीश शर्मा। हमीरपुर
ग्राम पंचायत बारीं में उप प्रधान पद के उम्मीदवार संजय कुमार “संजू” का चुनाव प्रचार अभियान लगातार गति पकड़ता जा रहा है। चुनाव चिन्ह “बस” के साथ मैदान में उतरे संजू को पंचायत के विभिन्न वार्डों में लोगों का अच्छा समर्थन मिल रहा है। घर-घर जाकर जनसंपर्क अभियान के दौरान समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।
संजू ने पंचायत के सभी सातों वार्डों में लोगों से मुलाकात कर अपने पक्ष में समर्थन मांगा और पंचायत के विकास को प्राथमिकता देने का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि गांव की तरक्की, युवाओं को आगे बढ़ाने, हर परिवार के सम्मान और नशा मुक्त समाज के लिए वह पूरी ईमानदारी से कार्य करेंगे।
चुनाव प्रचार के दौरान उनके समर्थकों ने भी दावा किया कि पंचायत में इस बार बदलाव की लहर है और लोगों का रुझान संजू की ओर बढ़ता दिखाई दे रहा है। खासकर युवाओं और खेल गतिविधियों से जुड़े लोगों का समर्थन उन्हें मजबूती दे रहा है।
संजू ने कहा कि यदि जनता उन्हें मौका देती है तो पंचायत के हर वार्ड का समान विकास सुनिश्चित किया जाएगा तथा लोगों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल किया जाएगा।
उन्होंने पंचायतवासियों से 28 मई को चुनाव चिन्ह “बस” के सामने मतदान कर भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की है।
















Author: Polkhol News Himachal









