
रेडियो की मधुर आवाज से मतदाताओं को आकर्षित कर रहे बीडीसी उम्मीदवार रणजीत, नाड़सी वार्ड में बहुकोणीय मुकाबला
रजनीश शर्मा। हमीरपुर
पंचायत समिति बमसन टौणी देवी के वार्ड नंबर 14 नाड़सी से बीडीसी उम्मीदवार रणजीत सिंह इन दिनों अपने चुनाव प्रचार को लेकर चर्चा में हैं। चुनाव चिन्ह “रेडियो” के साथ रणजीत सिंह गांव-गांव जाकर मतदाताओं से समर्थन मांग रहे हैं। उनकी सादगी और लोगों से सीधे संवाद की शैली मतदाताओं को आकर्षित कर रही है।
रणजीत सिंह ने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य क्षेत्र के विकास कार्यों को गति देना, ग्रामीण समस्याओं का समाधान करवाना और पंचायत समिति स्तर पर लोगों की आवाज को मजबूती से उठाना है। उन्होंने दावा किया कि उन्हें नाड़सी और आसपास के क्षेत्रों में लोगों का अच्छा समर्थन मिल रहा है।
वार्ड नंबर 14 नाड़सी में इस बार मुकाबला बहुकोणीय बनता नजर आ रहा है। विभिन्न उम्मीदवारों के मैदान में उतरने से चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। ऐसे में उम्मीदवार लगातार जनसंपर्क अभियान चलाकर मतदाताओं को अपने पक्ष में करने में जुटे हैं।
रणजीत सिंह ने क्षेत्र की देवतुल्य जनता से अपील करते हुए कहा कि वे चुनाव चिन्ह “रेडियो” पर मुहर लगाकर उन्हें सेवा का अवसर दें, ताकि क्षेत्र के विकास को नई दिशा दी जा सके।
ऐसी ही ताजा अपडेट और खबरों के लिए देखते रहें पोल खोल न्यूज चैनल।
हमें Facebook, YouTube, Instagram और X पर फॉलो करें।
Contact: 9882751006














Author: Polkhol News Himachal









