best news portal development company in india

संजय लगवाल का गैस सिलेंडर विरोधियों की निकाल रहा हवा, भटेड पंचायत में मुकाबला दिलचस्प

SHARE:

संजय लगवाल का गैस सिलेंडर विरोधियों की निकाल रहा हवा, भटेड पंचायत में मुकाबला दिलचस्प

रजनीश शर्मा। हमीरपुर

ग्राम पंचायत भटेड में उपप्रधान पद के चुनाव को लेकर माहौल पूरी तरह गर्म हो चुका है। पंचायत में इस बार मुकाबला काफी दिलचस्प माना जा रहा है। उपप्रधान पद के उम्मीदवार संजय लगवाल अपने चुनाव चिन्ह “गैस सिलेंडर” के साथ लगातार जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं और लोगों का समर्थन जुटाने में लगे हुए हैं।

संजय लगवाल का कहना है कि पंचायत के विकास, युवाओं के हित और आम लोगों की समस्याओं के समाधान को लेकर वह चुनाव मैदान में उतरे हैं। गांव के विभिन्न वार्डों में उनके समर्थन में लोगों की भीड़ देखने को मिल रही है। चुनाव प्रचार के दौरान समर्थक “गैस सिलेंडर” निशान को लेकर लोगों से वोट की अपील कर रहे हैं।

राजनीतिक जानकारों की मानें तो भटेड पंचायत में इस बार कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है। वहीं संजय लगवाल के समर्थकों का दावा है कि जनता बदलाव के मूड में है और उन्हें भारी समर्थन मिल रहा है।

26 मई 2026 को होने वाले मतदान को लेकर पंचायत में चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। अब देखना यह होगा कि जनता किस उम्मीदवार पर अपना भरोसा जताती है।

ऐसी ही ताजा अपडेट और खबरों के लिए देखते रहें पोल खोल न्यूज चैनल।
हमें Facebook, YouTube, Instagram और X पर फॉलो करें।
Contact: 9882751006

Leave a Comment

error: Content is protected !!

Follow Us Now