
ग्राम पंचायत टपरे में निशाने पर लग रहे प्रदीप काकू के तीर, प्रधान पद पर फाइट हुई टाइट
रजनीश शर्मा। हमीरपुर
विकास खंड टौणी देवी की ग्राम पंचायत टपरे में प्रधान पद का चुनाव इस बार बेहद दिलचस्प होता जा रहा है। चुनावी मैदान में उतरे उम्मीदवार प्रदीप कुमार काकू लगातार जनसंपर्क अभियान तेज किए हुए हैं। चुनाव चिन्ह “धनुष बाण” के साथ वह गांव-गांव जाकर मतदाताओं से समर्थन मांग रहे हैं।
प्रदीप काकू का कहना है कि पंचायत के विकास, मूलभूत सुविधाओं और लोगों की समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता दी जाएगी। चुनाव प्रचार के दौरान उन्हें विभिन्न वार्डों में लोगों का अच्छा समर्थन मिलता दिखाई दे रहा है।
ग्राम पंचायत टपरे में प्रधान पद की लड़ाई अब पूरी तरह रोमांचक मोड़ पर पहुंच गई है। गांव की चौपालों और घर-घर में चुनावी चर्चाएं तेज हैं। मतदाता भी इस बार सोच-समझकर अपने प्रतिनिधि का चयन करने की बात कह रहे हैं।
चुनावी माहौल के बीच अब यह देखना दिलचस्प होगा कि मतदान के दिन किस उम्मीदवार के पक्ष में जनता अपना फैसला सुनाती है।


















Author: Polkhol News Himachal









