best news portal development company in india

मंडी में शिकारी देवी मंदिर के पास हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, दो की मौत; दो घायल

SHARE:

मंडी में शिकारी देवी मंदिर के पास हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, दो की मौत; दो घायल

पोल खोल न्यूज़ मंडी।

हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी में सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। दुर्घटना माता शिकारी देवी मंदिर के पास हुई है जहां एक कार गहरी खाई में जा गिरी।
11 हजार फीट की उंचाई पर बसे मंडी जिले के प्रसिद्ध शक्तिपीठ माता शिकारी देवी मंदिर के पास बीती रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है जबकि दो अन्य घायल हो गए हैं। यहां एक ऑल्टो कार गहरी खाई में जा गिरी। हादसे का शायद किसी को पता भी नहीं चलता अगर एक घायल हिम्मत दिखाकर सड़क पर पहुंचकर मदद नहीं मांगता। क्योंकि यह हादसा ऐसी सुनसान जगह पर हुआ था जहां इसका किसी को पता भी नहीं लगता।
घायल नहीं मांगता मदद तो नहीं चलता हादसे का पता
एक घायल हिम्मत दिखाकर सड़क तक पहुंचा और यहां टेंट लगाकर रह रहे लोगों को सूचित करके मदद मांगी। देर रात एक बजे जंजैहली पुलिस थाना को इसकी सूचना मिली। पुलिस टीम ने मौके पर आकर स्थानीय लोगों की मदद से हादसे के शिकार लोगों को बाहर निकाला। इस हादसे में अभी तक दो लोगों की दुखद मृत्यु हो गई है जबकि दो अन्य घायल हैं।
मृतकों की पहचान
कार में कुल चार लोग सवार थे। हादसा इतना भीषण था कि वाहन के परखच्चे उड़ गए। मृतकों की पहचान भूपेंद्र राज और हेत राम के रूप में हुई है जोकि थुनाग के ही रहने वाले हैं जबकि घायलों में योगराज और पूर्णचंद हैं जिनमें एक थुनाग का और एक पांगणा का रहने वाला बताया जा रहा है। घायलों का मेडिकल कॉलेज नेरचौक में उपचार चल रहा है। प्रशासन की ओर से प्रभावित परिवारों को फौरी राहत देने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस घटना से पूरे थुनाग और जंजैहली क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।
हादसे के कारणों की जांच में जुटी पुलिस
एसपी मंडी विनोद कुमार ने हादसे की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि हादसे के कारणों की जांच जारी है। शवों का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के हवाले कर दिए जाएंगे।


Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पढ़ी गई
error: Content is protected !!

Follow Us Now