
कईयों ने छिपाई जानकारी, कईयों पर चली मिसल की मिज़ाइल, कई कोर्ट केसों में फंसे; जिला हमीरपुर में 32 नामांकन पत्र हुए रद्द
रजनीश शर्मा । हमीरपुर
जिला हमीरपुर में पंचायत चुनावों के लिए दाखिल नामांकन पत्रों की जांच के दौरान कई उम्मीदवारों की मुश्किलें बढ़ गईं। किसी ने जरूरी जानकारी छिपाई, तो किसी के खिलाफ अदालतों में लंबित मामलों और नियमों की अनदेखी भारी पड़ गई। जांच प्रक्रिया में कईयों पर “मिसल की मिज़ाइल” चली और कुल 32 नामांकन पत्र रद्द कर दिए गए।
जिला परिषद हमीरपुर के 19 वार्डों, जिला की सभी 6 पंचायत समितियों के कुल 119 वार्डों तथा जिला की 242 ग्राम पंचायतों में प्रधान, उपप्रधान और वार्ड सदस्यों सहित कुल 1860 पदों के लिए तीन चरणों में चुनाव होने हैं। इन चुनावों के लिए कुल 5375 नामांकन पत्र दाखिल किए गए थे।
उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) गंधर्वा राठौड़ ने बताया कि मंगलवार सुबह शुरू हुई जांच प्रक्रिया में 32 नामांकन पत्र रद्द किए गए, जबकि 5343 नामांकन सही पाए गए।
रद्द किए गए नामांकन पत्रों में जिला परिषद सदस्य के 4, बीडीसी सदस्य के 4, पंचायत प्रधान के 8, उपप्रधान के 4 तथा पंचायत सदस्य के 12 नामांकन पत्र शामिल हैं। जिला परिषद वार्ड-7 चमनेड़, वार्ड-10 जाहू, वार्ड-11 महल और वार्ड-17 मालग से एक-एक नामांकन पत्र रद्द हुआ है।
उपायुक्त ने बताया कि 14 और 15 मई को सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक उम्मीदवार अपने नामांकन वापस ले सकेंगे। 15 मई की शाम को चुनाव चिह्न भी आवंटित कर दिए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि 26 मई को 83 पंचायतों में, 28 मई को 82 पंचायतों में तथा 30 मई को 77 पंचायतों में मतदान होगा। मतदान सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक कराया जाएगा। पंचायत प्रधान, उपप्रधान और वार्ड सदस्यों के परिणाम उसी दिन घोषित कर दिए जाएंगे, जबकि पंचायत समिति और जिला परिषद के मतों की गिनती 31 मई को सुबह 9 बजे से सभी ब्लॉक मुख्यालयों में शुरू होगी।
जिला निर्वाचन अधिकारी के अनुसार जिला हमीरपुर में कुल 3,63,699 मतदाता हैं। इनमें 1,83,851 महिला, 1,79,846 पुरुष तथा 2 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं।
<iframe width=”560″ height=”315″ src=”https://www.youtube.com/embed/evaBhQmllrY?si=6LFI3Ty09Pk-fYz2″ title=”YouTube video player” frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; clipboard-write; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture; web-share” referrerpolicy=”strict-origin-when-cross-origin” allowfullscreen></iframe>
<iframe width=”560″ height=”315″ src=”https://www.youtube.com/embed/eBXHUhDFiEU?si=FXiUVqL3cr6dALyU” title=”YouTube video player” frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; clipboard-write; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture; web-share” referrerpolicy=”strict-origin-when-cross-origin” allowfullscreen></iframe>






















Author: Polkhol News Himachal








