best news portal development company in india

विकास और जनसेवा के संकल्प के साथ मैदान में उतरे संजय लगवाल , कहा- उपप्रधान का पूरा मानदेय पंचायत विकास में करूंगा दान

SHARE:

विकास और जनसेवा के संकल्प के साथ मैदान में उतरे संजय लगवाल , कहा- उपप्रधान का पूरा मानदेय पंचायत विकास में करूंगा दान

रजनीश शर्मा। हमीरपुर

ग्राम पंचायत भटेड से उपप्रधान पद के उम्मीदवार संजय लगवाल ने बड़ा ऐलान किया है उन्होंने कहा है कि पांच साल में करीब तीन लाख रुपये विकास कार्यों पर करेंगे खर्च करूंगा

ग्राम पंचायत भटेड से उपप्रधान पद के उम्मीदवार संजय कुमार ने कहा है कि यदि जनता उन्हें सेवा का अवसर देती है तो उन्हें उपप्रधान पद के रूप में मिलने वाला पूरा मानदेय पंचायत विकास कार्यों में लगाया जाएगा। उन्होंने कहा कि वह हर महीने मिलने वाली 5100 रुपये की राशि पंचायत के विकास के लिए दान करेंगे तथा पांच वर्षों में करीब तीन लाख रुपये की सहायता राशि गांव के विकास कार्यों में खर्च की जाएगी।

संजय कुमार ने कहा कि उनका उद्देश्य केवल चुनाव जीतना नहीं बल्कि ग्राम पंचायत भटेड को विकास की नई दिशा देना है। उन्होंने कहा कि गांव के लोगों की समस्याओं को वर्षों से नजरअंदाज किया गया है और अब समय आ गया है कि पंचायत में नई सोच, ईमानदारी और जवाबदेही के साथ काम किया जाए।

उन्होंने कहा कि
“वो लड़ रहे हैं ताकि राज कर सकें, हम लड़ रहे हैं ताकि जनता की आवाज बन सकें।”

संजय कुमार ने कहा कि परिवर्तन प्रकृति का नियम है और विकास समय की सबसे बड़ी मांग है। गांव की मिट्टी ने उन्हें बहुत कुछ दिया है और अब समय है कि वह गांव का कर्ज जनसेवा के माध्यम से चुकाएं। उन्होंने कहा कि उनकी राजनीति किसी वोट बैंक के लिए नहीं बल्कि विकास, पारदर्शिता और जनहित के लिए होगी।

उन्होंने युवाओं और पढ़े-लिखे लोगों से आगे आने की अपील करते हुए कहा कि यदि गांव में बड़ा बदलाव लाना है तो नई सोच और मजबूत इरादों के साथ कार्य करना होगा। उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता होगी कि सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे आम लोगों तक पहुंचे और गांव के युवाओं को गांव में ही आत्मनिर्भर बनने के अवसर मिलें।

उन्होंने पंचायत क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क और अन्य मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करने का भरोसा दिलाया। संजय कुमार ने कहा कि ग्राम पंचायत भटेड के गठन को करीब 35 वर्ष हो चुके हैं, लेकिन आज भी कई गांवों में बुनियादी सुविधाओं की कमी बनी हुई है। उन्होंने बताया कि पंचायत के पांच वार्डों में आज तक श्मशान घाट तक जाने के लिए उचित रास्ते तक नहीं बन पाए हैं, जो बेहद चिंता का विषय है।

उन्होंने कहा कि यदि जनता का आशीर्वाद मिला तो पंचायत में विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी और हर वार्ड के लोगों की समस्याओं का समाधान निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ किया जाएगा।

Leave a Comment

error: Content is protected !!

Follow Us Now