
ग्राम पंचायत बारी के वार्ड नंबर 5 चाहड़ से मीना चंदेल (मीनू) की जगह योगिता बाली मैदान में
रजनीश शर्मा। हमीरपुर

हमीरपुर जिले की ग्राम पंचायत बारी के वार्ड नंबर 5 चाहड़ में चुनावी माहौल ने नया मोड़ ले लिया है। अब मीना चंदेल (मीनू) की जगह महाड़े निवासी योगिता बाली वार्ड पंच का चुनाव लड़ेंगी। उम्मीदवार बदलने के साथ ही क्षेत्र में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है और मुकाबला और भी दिलचस्प बनता नजर आ रहा है।

योगिता बाली को क्षेत्र में एक मिलनसार, मददगार और मृदुभाषी महिला के रूप में जाना जाता है। स्थानीय लोगों का मानना है कि वे हर वर्ग के साथ जुड़े रहने और समस्याओं को समझने की क्षमता रखती हैं। उनके समर्थन में ग्रामीणों की सकारात्मक प्रतिक्रिया भी सामने आ रही है।

योगिता बाली ने अपने संकल्प में कहा है कि वे वार्ड के विकास को प्राथमिकता देंगी और लोगों के सुख-दुख में हमेशा साथ खड़ी रहेंगी। उन्होंने स्वच्छ, सुंदर, सशक्त एवं विकसित वार्ड बनाने का लक्ष्य रखा है।

अब देखना दिलचस्प होगा कि वार्ड नंबर 5 चाहड़ में मतदाता किसे अपना आशीर्वाद देते हैं और किसके हाथ में वार्ड की जिम्मेदारी सौंपते हैं।


Author: Polkhol News Himachal








