best news portal development company in india

बारी मंदिर में 11 मार्च से गैस सप्लाई ठप, 35 सिलेंडर लेकर सड़क पर इंतजार करते रहे ग्रामीण

SHARE:

बारी मंदिर में 11 मार्च से गैस सप्लाई ठप, 35 सिलेंडर लेकर सड़क पर इंतजार करते रहे ग्रामीण

रजनीश शर्मा। हमीरपुर

हमीरपुर जिला के बारी मंदिर क्षेत्र में रसोई गैस की भारी किल्लत ने ग्रामीणों की परेशानी बढ़ा दी है। 11 मार्च के बाद से सुरजीत गैस एजेंसी हमीरपुर की गाड़ी बारी मंदिर नहीं पहुंची, जिससे लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मंगलवार को भी हालात जस के तस रहे, जब करीब 35 खाली गैस सिलेंडर लेकर ग्रामीण सड़क किनारे घंटों इंतजार करते रहे, लेकिन गैस की गाड़ी नहीं पहुंची।

ग्रामीणों का आरोप है कि बार-बार डीएसी के बावजूद भी गैस सप्लाई को नजरअंदाज किया जा रहा है। मंगलवार को गैस की गाड़ी सिसवा से आगे नहीं आई, जबकि बारी मंदिर क्षेत्र में दर्जनों लोग गैस के इंतजार में बैठे रहे। इससे लोगों में रोष साफ देखने को मिला।

लोगों का कहना है कि कुछ इलाकों में नियमित गैस सप्लाई हो रही है, लेकिन बारी मंदिर क्षेत्र को जानबूझकर नजरअंदाज किया जा रहा है। वहीं कुछ लोग सिसवा जाकर सिलेंडर भरवाने को विवश हुए, जबकि कई लोग अपने घर के पास ही गाड़ी आने का इंतजार करते रह गए।

ग्रामीणों ने गैस एजेंसी पर मनमानी के आरोप लगाते हुए प्रशासन से हस्तक्षेप की मांग की है। उनका कहना है कि गैस की गाड़ी सीधे बारी मंदिर तक पहुंचाई जाए ताकि क्षेत्र के 35 से अधिक खाली सिलेंडर समय पर भरे जा सकें।

गुस्साए ग्रामीण अब इस मामले को लेकर सीएम हेल्पलाइन में भी शिकायत दर्ज करवा रहे हैं और जल्द समाधान की मांग कर रहे हैं।

Leave a Comment

error: Content is protected !!

Follow Us Now