best news portal development company in india

बारी मंदिर के कोल्हू सिद्ध में 15 अप्रैल को सजेगा भव्य दंगल, विजेताओं के लिए आकर्षक नकद इनाम

SHARE:

बारी मंदिर के कोल्हू सिद्ध में 15 अप्रैल को सजेगा भव्य दंगल, विजेताओं के लिए आकर्षक नकद इनाम

रजनीश शर्मा। हमीरपुर 

टौणी देवी विकास खंड के अंतर्गत कोल्हूसिद्ध (बारीं मंदिर) में 15 अप्रैल 2026 को विशाल दंगल का आयोजन किया जा रहा है। इस कुश्ती आयोजन में क्षेत्रभर के पहलवान अपनी ताकत और कौशल का प्रदर्शन करेंगे। आयोजन स्थल पर श्रद्धालुओं और खेल प्रेमियों की भारी भीड़ जुटने की उम्मीद है।

महावीर दंगल समिति द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी और छोटी माली के मुकाबले आकर्षण का केंद्र रहेंगे। बड़ी माली के विजेता को 15,000 रुपये नकद पुरस्कार व गुर्ज, जबकि उपविजेता को 10,000 रुपये प्रदान किए जाएंगे। वहीं छोटी माली के विजेता को 5,100 रुपये व गुर्ज तथा उपविजेता को 3,100 रुपये नकद इनाम दिया जाएगा।

सभी ग्रामीणों एवं आयोजकों ने क्षेत्र के सभी खेल प्रेमियों और श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने की अपील की है।

कार्यक्रम के मीडिया पार्टनर के रूप में “पोल खोल न्यूज नेटवर्क” अपनी भूमिका निभाएगा और आयोजन की पूरी कवरेज करेगा। आयोजकों ने बताया कि दंगल को लेकर सभी तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं और यह आयोजन क्षेत्र में उभरते पहलवान प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने का एक बड़ा अवसर साबित होगा।

Leave a Comment

error: Content is protected !!

Follow Us Now