best news portal development company in india

ग्राम पंचायत बारीं के वार्ड नंबर 5 चाहड़ में दिलचस्प मुकाबला : शिक्षित उम्मीदवार मीना चंदेल (मीनू) ने पेश किया मजबूत दावा

SHARE:

ग्राम पंचायत बारीं के वार्ड नंबर 5 चाहड़ में दिलचस्प मुकाबला : शिक्षित उम्मीदवार मीना चंदेल (मीनू) ने पेश किया मजबूत दावा

रजनीश शर्मा। हमीरपुर 

हमीरपुर जिला के टौणी देवी विकास खंड के अंतर्गत ग्राम पंचायत बारीं के 7 वार्डों में इस बार चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है, वार्ड नंबर 5 चाहड़ महिला के लिए आरक्षित होने के चलते मुकाबला रोचक बन गया है, इसी वार्ड से शिक्षित एवं सक्रिय महिला उम्मीदवार मीना चंदेल (मीनू) ने वार्ड सदस्य पद के लिए मजबूत दावेदारी पेश कर चुनावी मैदान में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई है, मीना चंदेल पोस्ट ग्रेजुएशन तक शिक्षित हैं और ईमानदारी, विकास व सेवा को अपना मुख्य एजेंडा बता रही हैं, उन्होंने “ना बिकना है, ना झुकना है” के संकल्प के साथ युवाओं को साथ लेकर बदलाव लाने की बात कही है। मीना चंदेल वार्ड नंबर 5 चाहड़ के महाड़े गांव की निवासी है।

बारी पंचायत पंचायत के वार्ड नंबर 3 और 4 जोकि बारी गांव से संबंधित है, भी महिलाओं के लिए आरक्षित हैं जबकि झनिक्कर के दोनों वार्ड पंच के लिए ओपन रखे गए हैं, छत्रैल का एक वार्ड एससी महिला के लिए आरक्षित है और दूसरा ओपन है, ऐसे में वार्ड नंबर 5 में मीना चंदेल की दावेदारी को लेकर मुकाबला सबसे ज्यादा दिलचस्प बनता नजर आ रहा है, जहां मतदाताओं के बीच उनका जनसंपर्क और समर्थन लगातार बढ़ता दिख रहा है।

इसके अलावा इनके पारिवारिक सदस्यों का मिलनसार रुतबा भी इन्हें प्रबल दावेदार एवं सशक्त उम्मीदवार के रूप में सबसे उपयुक्त कैंडिडेट के रूप में पेश कर रहा है।

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पढ़ी गई
error: Content is protected !!

Follow Us Now