best news portal development company in india

दर्जी भाई ने दंगल में बतौर मुख्य अतिथि की शिरकत की, ₹31,000 का दिया सहयोग

SHARE:

📰 दर्जी भाई ने दंगल में बतौर मुख्य अतिथि की शिरकत की, ₹31,000 का दिया सहयोग

पोल खोल न्यूज़। भोरंज (हमीरपुर)

भोरंज विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत कोट (नजदीक भरेड़ी) में आयोजित पारंपरिक दंगल प्रतियोगिता में समाजसेवी एवं लोकप्रिय नेता नरेश कुमार दर्जी उर्फ दर्जी भाई ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।

इस अवसर पर दर्जी भाई ने दंगल कमेटी को ₹31,000 की आर्थिक सहायता प्रदान कर आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनके इस सहयोग और सामाजिक सहभागिता के लिए दंगल कमेटी द्वारा उन्हें माला, पटका और हिमाचली टोपी पहनाकर भव्य सम्मान किया गया।

 

🎯 कार्यक्रम के दौरान दर्जी भाई ने दंगल में भाग लेने वाले पहलवानों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि

“खेल न केवल शरीर को मजबूत बनाते हैं, बल्कि युवाओं को अनुशासन और सकारात्मक दिशा भी देते हैं।”

उन्होंने युवाओं से विशेष अपील करते हुए कहा कि

👉 नशे जैसी बुराइयों से दूर रहें और खेलों की ओर आगे बढ़ें

दंगल कमेटी ने दर्जी भाई का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनका सहयोग और मार्गदर्शन क्षेत्र के लिए प्रेरणादायक है।

इस मौके पर दर्जी भाई ने कहा कि

🚩 “मैं अपने भोरंज विधानसभा क्षेत्र के हर व्यक्ति के लिए दिन-रात तत्पर खड़ा हूं और क्षेत्र के विकास एवं युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए निरंतर कार्य करता रहूंगा।”

Leave a Comment

error: Content is protected !!

Follow Us Now