
-
सुजानपुर को सुंदर, विकसित और आधुनिक सुविधाओं से युक्त बनाना उनका संकल्प: कैप्टन रणजीत
-
विधायक ने सुजानपुर में किया प्राकृतिक जल स्रोत और सेल्फ़ी प्वाइंट का लोकार्पण
बिंदिया ठाकुर | सुजानपुर
सुजानपुर में विधायक कैप्टन रणजीत सिंह ने वार्ड नंबर 2 में नगर परिषद द्वारा निर्मित प्राकृतिक जल स्रोत का विधिवत लोकार्पण किया, जिसे देखकर स्थानीय लोग बेहद उत्साहित नजर आए। यह जल स्रोत न केवल पर्यावरण संरक्षण का प्रतीक है, बल्कि जनता को स्वच्छ पानी उपलब्ध कराने की एक बड़ी पहल भी है।इसके बाद वार्ड नंबर 9 में बने आकर्षक सेल्फी प्वाइंट और वर्षा शालिक का उद्घाटन हुआ।
काबिलेगौर हो कि यह प्रोजेक्ट सुजानपुर उपप्रधान मुनीश गुप्ता का ड्रीम प्रोजेक्ट था, जो कई रुकावटों के बाद आखिरकार पूरा हो सका। कैप्टन रणजीत सिंह राणा के सहयोग ने इस सपने को हकीकत में बदला। इस मौके पर मुनीश गुप्ता ने रिटायर्ड इंस्पेक्टर प्यार चंद का भी धन्यवाद किया।कार्यक्रम में नगर परिषद अधिकारी रमन कुमार शर्मा, अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, पार्षदों, कांग्रेस कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने विधायक का गर्मजोशी से स्वागत किया।
ये भी पढ़ें:हिमाचल: चिट्टे के खिलाफ शिक्षण संस्थानों में सर्च ऑपरेशन; 12 मामले दर्ज, 385 चालान
अपने संबोधन में कैप्टन रणजीत सिंह ने कहा कि सुजानपुर को सुंदर, विकसित और आधुनिक सुविधाओं से युक्त बनाना उनका संकल्प है। ये प्रोजेक्ट शहर की सुंदरता और पर्यटन दोनों को बढ़ावा देंगे।



Author: Polkhol News Himachal









