best news portal development company in india

हिमाचल: चिट्टे के खिलाफ शिक्षण संस्थानों में सर्च ऑपरेशन; 12 मामले दर्ज, 385 चालान

SHARE:

हिमाचल: चिट्टे के खिलाफ शिक्षण संस्थानों में सर्च ऑपरेशन; 12 मामले दर्ज, 385 चालान

पोल खोल न्यूज़ | शिमला

राज्य सरकार की ओर से शुरू किए प्रदेशव्यापी एंटी चिट्टा अभियान के तहत हिमाचल प्रदेश पुलिस ने मंगलवार को पूरे प्रदेश में शिक्षण संस्थानों में विशेष सर्च ऑपरेशन चलाया। यह कार्रवाई सुबह 7 से शाम 4 बजे तक एक साथ की गई। अभियान के तहत सभी 12 जिलों के 41 शैक्षणिक संस्थानों और 598 दुकानों में छापे मारे गए। इस दौरान 12 मामले दर्ज किए और 385 चालान किए गए।

वहीं, अभियान का उद्देश्य कॉलेजों, छात्रावासों और आसपास के इलाकों में नशामुक्त वातावरण सुनिश्चित करना था। पुलिस ने नशा तस्करी और नशे का इस्तेमाल करने वाले कई नए संवेदनशील क्षेत्र चिह्नित किए हैं, जहां आने वाले दिनों में कार्रवाई होगी। पुलिस ने संस्थान प्रबंधन की मौजूदगी में छात्रावासों, पार्किंग स्थलों और आवासीय ब्लॉकों की तलाशी ली। कई स्थानों पर मोबाइल फोन की डिजिटल जांच भी की गई, ताकि नशे के लेनदेन, संपर्क या अन्य संदिग्ध गतिविधियों का पता लग सके।

ये भी पढ़ें: अनिवार्य शिक्षा के अधिकार की अधिसूचना को हाईकोर्ट में नए सिरे से दी जाएगी चुनौती

बताते चलें कि सर्च ऑपरेशन के दौरान पुलिस ने न सिर्फ शैक्षणिक संस्थानों के परिसरों, बल्कि आसपास स्थित दुकानों, खोखों, टैक्सियों का भी सत्यापन और निरीक्षण किया। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने संभावित नशा सप्लाई चेन और अवैध वितरकों की पहचान तलाशने का भी प्रयास किया और जहां अनियमितताएं मिलीं, वहां तत्काल कानूनी कार्रवाई की गई।

प्रदेश सरकार के आदेशों पर हिमाचल पुलिस नशे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत विशेष अभियान चला रही है। हमारी अभिभावकों, आम नागरिकों और छात्रों से अपील है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत नजदीकी थाने या हेल्पलाइन नंबर पर दें। – अशोक तिवारी, पुलिस महानिदेशक

मेडिकल काॅलेज नाहन के छात्रावास, पांवटा साहिब में डेंटल काॅलेज, धौलाकुआं में आईआईएम, बड़ू साहिब काॅलेज के छात्रावास और कालाअंब में हिमालयन इंस्टीट्यूट के छात्रावास, हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज बिलासपुर में टीमों ने दबिश दी।

 

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पढ़ी गई
error: Content is protected !!

Follow Us Now