best news portal development company in india

विधानसभा के शीतकालीन सत्र की गरिमामयी शुरुआत

SHARE:

विधानसभा के शीतकालीन सत्र की गरिमामयी शुरुआत

पोल खोल न्यूज। धर्मशाला

हिमाचल प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र का आज विधिवत आगाज़ हुआ। कार्यवाही शुरू होने से पहले मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर और भाजपा विधायकों से सदन में शिष्टाचार भेंट कर सत्र की सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं।

सत्र के प्रारंभ में विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने सदन के नेता, नेता प्रतिपक्ष और सभी सदस्यों का हार्दिक स्वागत किया। राष्ट्रीय गान के साथ कार्यवाही की शुरुआत हुई, जिसके बाद संविधान दिवस के उपलक्ष्य में स्पीकर सहित सभी सदस्यों ने संविधान की प्रस्तावना को सामूहिक रूप से पढ़ा।

इसके उपरांत मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने सदन में शोक संदेश (शोकाद्गार) प्रस्तुत किए।

धर्मशाला के तपोवन स्थित विधानसभा परिसर पहुंचने पर डिप्टी चीफ व्हिप केवल सिंह पठानिया और कई विधायकों ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। बाद में मुख्यमंत्री और स्पीकर कुलदीप सिंह पठानिया के बीच औपचारिक भेंट भी हुई।

इस प्रकार सौहार्द और मर्यादा के वातावरण में हिमाचल विधानसभा के शीतकालीन सत्र की शुरुआत हुई।

 

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पढ़ी गई
error: Content is protected !!

Follow Us Now