best news portal development company in india

Himachal : 11 स्थानों पर न्यूनतम पारा 5 डिग्री से कम, जमने लगे नाले-झरने

SHARE:

Himachal : 11 स्थानों पर न्यूनतम पारा 5 डिग्री से कम, जमने लगे नाले-झरने

पोल खोल न्यूज़ | शिमला

हिमाचल प्रदेश में सर्दी का सितम लगातार बढ़ने लगा है। राज्य में 11 स्थानों पर न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से कम दर्ज किया गया है। इनमें से ताबो, कुकुमसेरी व केलांग का माइनस में, जबकि कल्पा का शून्य में दर्ज किया गया है। प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में शीतलहर का असर तेज हो गया है। कई स्थानों पर नाले-झरने जमने लगे हैं। जबकि मैदानों और घाटी क्षेत्रों में हल्का कोहरा छाने लगा है।

 

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार पूरे प्रदेश में 20 नवंबर तक मौसम शुष्क और साफ रहने का पूर्वानुमान है। हालांकि, रात और सुबह के तापमान में और गिरावट आने की संभावना है। ऊंचाई वाले इलाकों में पाला जमने के आसार हैं, जिससे फसलों और सब्जियों पर असर पड़ सकता है। शिमला, मनाली और किन्नौर के पर्यटन स्थलों में ठंडे मौसम के बावजूद पर्यटकों की आवाजाही बढ़ रही है। कई पर्यटक बर्फ देखने की उम्मीद में लाहौल-स्पीति की ओर भी रुख कर रहे हैं। होटल कारोबारियों के अनुसार नवंबर के मध्य में पर्यटकों की संख्या में वृद्धि दर्ज की जा रही है।

वहीं पर्यटन नगरी में पर्यटकों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। इस बार वीकेंड पर मनाली में पर्यटकों की भीड़ उमड़ने की उम्मीद है। मनाली में गुरुवार को ही बाहरी राज्य से लगभग 500 वाहन पहुंचे। आने वाले दिनों में पर्यटक संख्या में इजाफा होने की उम्मीद है। पिछले सप्ताह की तुलना इस सप्ताह पर्यटकों की संख्या में लगभग 50 फीसदी इजाफा दर्ज किया जा रहा है। रोहतांग समेत मनाली के सभी पर्यटन स्थल पर्यटकों से गुलजार हो गए हैं। ग्रीन टैक्स बैरियर से प्राप्त सूचना के मुताबिक पिछले सप्ताह मनाली में बाहरी राज्य से आने वाले पर्यटक वाहनों का आंकड़ा 500 के करीब था। इस सप्ताह यह आंकड़ा 600 से 700 के पार पहुंच गया है। वीकेंड में यह आंकड़ा 1,000 के करीब पहुंचने की उम्मीद है। होटल संचालकों की मानें तो इस सप्ताह पर्यटकों की संख्या में फीसदी बढ़ोतरी हुई है। वोल्वो बसों और टेंपो ट्रेवलर की संख्या में काफी वृद्धि हुई है। पर्यटन विकास निगम के उप महाप्रबंधक बीएस ओक्टा ने कहा कि पर्यटक होटलों की ऑक्यूपेंसी 30 से 50 फीसदी पहुंच रही है। होटलियर एसोसिएशन के निवर्तमान उपाध्यक्ष अध्यक्ष मुकेश ठाकुर ने कहा कि वीकेंड के लिए अच्छी बुकिंग है।

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पढ़ी गई
error: Content is protected !!

Follow Us Now