
लाखों राशन उपभोक्ताओं को राहत, 15 जून के बाद मिलेगा सरसों का तेल
पोल खोल न्यूज़ ऊना
सरकारी राशन डिपो में उपभोक्ताओं को मिलने वाला तोता मार्का सरसों तेल नहीं मिलेगा। इसके स्थान पर अब उपभोक्ताओं को अदाणी समूह की कंपनी का सरसों तेल उपलब्ध होगा।
हिमाचल प्रदेश के लाखों राशन उपभोक्ताओं के लिए 15 जून के बाद डिपो में सरसों के तेल की सप्लाई फिर शुरू हो जाएगी। इस बार सरकारी राशन डिपो में उपभोक्ताओं को मिलने वाला तोता मार्का सरसों तेल नहीं मिलेगा। इसके स्थान पर अब उपभोक्ताओं को अदाणी समूह की कंपनी का सरसों तेल उपलब्ध होगा। इस बार सरसों के तेल को लेकर किए टेंडर में अदाणी समूह की कंपनी को सरकारी डिपो में सरसों के तेल की सप्लाई का ऑर्डर मिला है। विभाग के अनुसार 15 जून तक निगम के सभी गोदामों में सरसों के तेल की सप्लाई पहुंच जाएगी। खाद्य आपूर्ति निगम ने प्रदेशभर के डिपो के लिए 27 लाख लीटर सरसों के तेल की मांग भेजी है।
निगम के अनुसार, प्रदेश के करीब 19.5 लाख राशन उपभोक्ताओं को इसका लाभ मिलेगा। जिसमें जिला ऊना में एक लाख 40 हजार राशन कार्ड हैं और करीब साढ़े पांच लाख उपभोक्ता शामिल हैं। महंगाई का असर सरकारी डिपो में मिलने वाले सरसों के तेल पर भी पड़ा है। पहले के मुकबाले में सरकारी डिपो में मिलने वाले तेल के दाम में इस बार सात रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है। पहले सरकारी डिपो में सरसों का तेल 153 रुपये प्रति लीटर मिल रहा था। अब नए दाम के अनुसार उपभोक्ताओं को सरसों का तेल 160 रुपये प्रति लीटर की दर से मिलेगा।
निगम के अधिकारियों के अनुसार जिला ऊना के सरकारी डिपो में पिछले तीन महीनों से सरसों के तेल की सप्लाई नहीं मिल रही है। ऐसे में इस बार 15 जून को डिपो में सरसों का तेल मिलेगा। बताया जा रहा है कि अगर डिमांड के अनुसार जिले को सरसों के तेल की सप्लाई मिलती है तो उपभोक्ताओं को पिछले तीन महीनों बचा हुआ कोटा दी दिया जाएगा।
जल्द ही डिपो में सरसों के तेल सप्लाई हो जाएगी। अगर तेल की खेप पूरी मिलती है तो उपभोक्ताओं को पिछले तीन महीनों का कोटा भी दे दिया जाएगा।
Author: Polkhol News Himachal








