best news portal development company in india

दिव्य तपोमूर्ति ब्रह्मलीन बाबा बालक दास जी महाराज की पुण्यतिथि 7 जुलाई को , माता कलझंडी देवी हरिहर उदासीन आश्रम में होगा भव्य धार्मिक आयोजन

SHARE:

दिव्य तपोमूर्ति ब्रह्मलीन बाबा बालक दास जी महाराज की पुण्यतिथि 7 जुलाई को , माता कलझंडी देवी हरिहर उदासीन आश्रम में होगा भव्य धार्मिक आयोजन

पूजा, पूर्णाहुति एवं विशाल भंडारे में शामिल होने के लिए क्षेत्रवासियों से किया गया आग्रह

दीपा चौहान। टौणी देवी

हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी दिव्य तपोमूर्ति ब्रह्मलीन बाबा बालक दास जी महाराज की पुण्यतिथि 7 जुलाई 2026 (मंगलवार) को श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ मनाई जाएगी। इस अवसर पर माता कलझंडी देवी हरिहर उदासीन आश्रम, बड़ा अखाड़ा सराहकड़ में विशेष धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

आयोजन समिति ने क्षेत्र के सभी ग्रामीणों एवं श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में भाग लेने का आग्रह किया है। कार्यक्रम के दौरान विधिवत पूजा-अर्चना, हवन एवं पूर्णाहुति संपन्न होगी, जिसके उपरांत श्रद्धालुओं के लिए विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा।

समिति ने कहा कि बाबा बालक दास जी महाराज का जीवन सेवा, तपस्या और मानव कल्याण के लिए समर्पित रहा। उनकी पुण्यतिथि पर आयोजित इस धार्मिक आयोजन में शामिल होकर श्रद्धालु पुण्य लाभ प्राप्त करें तथा प्रसाद ग्रहण कर आयोजन को सफल बनाएं।

आयोजन समिति का संदेश:
“सभी श्रद्धालु परिवार सहित समय पर पहुंचकर पूजा, पूर्णाहुति एवं भंडारे में सम्मिलित हों और धर्म एवं सेवा की इस पावन परंपरा को आगे बढ़ाने में अपना सहयोग दें।”

Leave a Comment

error: Content is protected !!

Follow Us Now