best news portal development company in india

शारदा माता मंदिर भटेड में मंदिर कमेटी का पुनर्गठन, सुरेन्द्र लगवाल बने प्रधान

SHARE:

शारदा माता मंदिर भटेड में मंदिर कमेटी का पुनर्गठन, सुरेन्द्र लगवाल बने प्रधान

सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन; धार्मिक, सामाजिक एवं विकासात्मक कार्यों को पारदर्शिता व जनसहयोग से आगे बढ़ाने का लिया संकल्प

संजय लगवाल | ऊहल

 

शारदा माता मंदिर भटेड में समस्त लगवाल समाज की उपस्थिति में मंदिर कमेटी का पुनर्गठन सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। बैठक में सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया तथा विभिन्न पदों पर पदाधिकारियों एवं सदस्यों का चयन किया गया।

बैठक में सुरेन्द्र लगवाल को प्रधान, जमीत लगवाल को उपप्रधान, लवकेश लगवाल को सचिव, देशराज लगवाल को कोषाध्यक्ष, गट्टा देवी को पुजारी तथा संजय लगवाल को मीडिया प्रभारी चुना गया।

बैठक के दौरान यह निर्णय लिया गया कि नवगठित कमेटी मंदिर के धार्मिक, सामाजिक एवं विकासात्मक कार्यों को पूरी निष्ठा, पारदर्शिता और जनसहयोग के साथ आगे बढ़ाएगी। साथ ही मंदिर की व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने, धार्मिक आयोजनों को भव्य रूप से संपन्न कराने तथा श्रद्धालुओं की सुविधाओं में वृद्धि के लिए सभी सदस्य मिलकर कार्य करेंगे।

नई कार्यकारिणी

– प्रधान: सुरेन्द्र लगवाल
– उपप्रधान: जमीत लगवाल
– सचिव: लवकेश लगवाल
– कोषाध्यक्ष: देशराज लगवाल
– पुजारी: गट्टा देवी
– मीडिया प्रभारी: संजय लगवाल

बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ सदस्य एवं उपस्थित गणमान्य

भागी रथ, शेर सिंह लगवाल, विजय लगवाल, रणवीर सिंह, चंद्र लगवाल, राकेश लगवाल, रजनीश लगवाल, भूमि देव, शमशेर सिंह, सुरेश कुमार, कर्म सिंह, विमला देवी, मेहर सिंह, प्रताप चंद, पूनम देवी, लक्की ठाकुर, सुरेश हरि लगवाल, अनूप लगवाल, सुमित लगवाल, रमेश चंद, सुरेंद्र, हरि सिंह, कमलेश देवी सहित समस्त लगवाल समाज के अनेक सदस्य बैठक में उपस्थित रहे।

बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने नवगठित कमेटी को शुभकामनाएँ देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि नई कार्यकारिणी माँ शारदा के आशीर्वाद से मंदिर के विकास, धार्मिक गतिविधियों के विस्तार तथा समाज की एकता और सद्भाव को नई दिशा प्रदान करेगी।

कार्यक्रम का समापन माँ शारदा के जयकारों के साथ हुआ। उपस्थित सभी श्रद्धालुओं ने मंदिर एवं समाज के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए “जय माँ शारदा” के उद्घोष लगाए।

Leave a Comment

error: Content is protected !!

Follow Us Now