
हमीरपुर की शिक्षा की गौरवशाली विरासत को Aspire ने रखा कायम, HP CET 2026 में प्रदेश टॉपर देकर बढ़ाया जिले का मान
दीपा चौहान हमीरपुर
हमीरपुर, 2 जुलाई। शिक्षा के क्षेत्र में अपनी समृद्ध विरासत के लिए पूरे प्रदेश में पहचान रखने वाले हमीरपुर जिले ने एक बार फिर अपनी श्रेष्ठता साबित की है। इस गौरवशाली परंपरा को आगे बढ़ाते हुए Aspire IIT & Medical, Hamirpur ने HP CET 2026 में प्रदेश का टॉपर केशव जसवाल देकर न केवल संस्थान बल्कि पूरे हमीरपुर जिले को गौरवान्वित किया है। इस ऐतिहासिक उपलब्धि के उपलक्ष्य में संस्थान परिसर में भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
समारोह में HP CET 2026 के हिमाचल प्रदेश टॉपर केशव जसवाल, HP CET 2025 के राज्य रैंक-2 हर्षित वर्मा, JEE Advanced 2026 में चयनित प्रियांश (IIT Jodhpur), अथर्व बन्याल (IIT Jodhpur) तथा अक्षित कुमार (NIT Hamirpur) को सम्मानित किया गया।
समारोह की एक और विशेष उपलब्धि Aspire Hamirpur के शिक्षक भिषम सर रहे, जिन्होंने GATE 2026 परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक (AIR) 198 प्राप्त कर IIT Jodhpur में चयन सुनिश्चित किया। एक ही मंच पर विद्यार्थियों और शिक्षक की राष्ट्रीय स्तर की उपलब्धियों ने समारोह को और भी प्रेरणादायक बना दिया।
इस अवसर पर Aspire IIT & Medical के प्रबंध निदेशक योगेन्द्र कुमार मीणा ने कहा, “सबसे पहले मैं Aspire Hamirpur की पूरी टीम, सेंटर हेड अमित सिंह और सभी शिक्षकों को इस शानदार उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ देता हूँ। हमें गर्व है कि Aspire ने इस वर्ष पूरे हिमाचल प्रदेश में उत्कृष्ट परिणाम देकर एक बार फिर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की अपनी पहचान को मजबूत किया है।
“हमीरपुर हमेशा से प्रदेश की शिक्षा का केंद्र रहा है और इसकी गौरवशाली शैक्षणिक विरासत को Aspire ने आगे बढ़ाने का कार्य किया है। HP CET 2026 में प्रदेश का टॉपर देकर हमारे विद्यार्थी ने न केवल संस्थान बल्कि पूरे हमीरपुर जिले का नाम रोशन किया है।”
“Aspire की स्थापना ही इसी उद्देश्य के साथ की गई थी कि हिमाचल प्रदेश के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को देश के सर्वश्रेष्ठ संस्थानों तक पहुँचाने के लिए गुणवत्तापूर्ण मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जाए। आज Aspire जिस मुकाम पर पहुँचा है, वह हमारे विद्यार्थियों की मेहनत, अभिभावकों के विश्वास और हमारी पूरी टीम के समर्पण का परिणाम है। हमें गर्व है कि हमारे विद्यार्थी राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं और हमारे शिक्षक भी GATE जैसी प्रतिष्ठित परीक्षा में राष्ट्रीय स्तर पर सफलता प्राप्त कर संस्थान की शैक्षणिक गुणवत्ता का परिचय दे रहे हैं। आने वाले समय में भी Aspire इसी लक्ष्य और प्रतिबद्धता के साथ प्रदेश के विद्यार्थियों के सपनों को नई उड़ान देता रहेगा।”
वहीं Aspire Hamirpur के सेंटर हेड अमित सिंह ने कहा, “हमीरपुर की शैक्षणिक पहचान को बनाए रखना हमारे लिए गर्व और जिम्मेदारी दोनों है। केशव जसवाल का HP CET 2026 में प्रदेश टॉपर बनना इस बात का प्रमाण है कि हम सही दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। हमारे विद्यार्थियों ने JEE Advanced और HP CET में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है, वहीं हमारे शिक्षक भिषम सर की GATE में राष्ट्रीय स्तर की सफलता पूरे Aspire परिवार के लिए प्रेरणा है। यह उपलब्धियाँ विद्यार्थियों की मेहनत, अभिभावकों के विश्वास और हमारी संपूर्ण टीम के समर्पण का परिणाम हैं। आने वाले वर्षों में भी Aspire Hamirpur प्रदेश के सर्वश्रेष्ठ परिणाम देने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेगा।”
कार्यक्रम के दौरान सभी सफल विद्यार्थियों एवं भिषम सर को पुष्पगुच्छ और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। समारोह में उपस्थित शिक्षकों, अभिभावकों एवं विद्यार्थियों ने सभी सफल प्रतिभाओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
Aspire IIT & Medical ने विश्वास व्यक्त किया कि संस्थान भविष्य में भी उत्कृष्ट शिक्षा, अनुभवी शिक्षकों और परिणामोन्मुखी मार्गदर्शन के माध्यम से हिमाचल प्रदेश के विद्यार्थियों को देश के शीर्ष संस्थानों तक पहुँचाने के अपने संकल्प को निरंतर आगे बढ़ाता रहेगा।
Author: Polkhol News Himachal








