best news portal development company in india

श्रद्धा, सेवा और विकास का संगम बनेगा दियोटसिद्ध: इंद्रदत्त लखनपाल

SHARE:

श्रद्धा, सेवा और विकास का संगम बनेगा दियोटसिद्ध: इंद्रदत्त लखनपाल

पोल खोल न्यूज़ । हमीरपुर/बड़सर

बड़सर के विधायक इंद्रदत्त लखनपाल ने जारी एक बयान में कहा कि विधानसभा क्षेत्र के लिए यह अत्यंत गौरव और प्रसन्नता का विषय है कि क्षेत्र के प्रतिनिधि के रूप में उन्हें सिद्ध श्री बाबा बालक नाथ मंदिर ट्रस्ट दियोटसिद्ध में स्पेशल इनवाइटी ट्रस्टी के रूप में नियुक्त किया गया है।उ

न्होंने कहा कि यह दायित्व केवल एक पद नहीं, बल्कि सेवा, समर्पण और समाज के प्रति उत्तरदायित्व को और अधिक प्रभावी रूप से निभाने का अवसर है। यह नियुक्ति माननीय उच्च न्यायालय के निर्देशों के अनुरूप पारदर्शिता, जवाबदेही और सुशासन की भावना को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

इंद्रदत्त लखनपाल ने कहा कि सिद्ध श्री बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध देश-विदेश के श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र है, जहां प्रतिवर्ष लाखों श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं। इस पावन धाम से जुड़ना मेरे लिए सौभाग्य की बात है और मैं इस दायित्व को पूरी निष्ठा, पारदर्शिता और सेवा भाव से निभाने के लिए प्रतिबद्ध हूँ। इंद्रदत्त लखनपाल ने कहा कि मेरा प्रयास रहेगा कि मंदिर परिसर के समग्र विकास, श्रद्धालुओं की सुविधाओं के विस्तार, स्वच्छता व्यवस्था और जनकल्याणकारी गतिविधियों को नई दिशा प्रदान की जाए।

इंद्रदत्त लखनपाल ने कहा कि वे भारतीय जनता पार्टी की उस विचारधारा से प्रेरित हैं, जो सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के सिद्धांत पर कार्य करती है। इसी भावना के अनुरूप इस नई जिम्मेदारी को निभाते हुए मंदिर और क्षेत्र दोनों के विकास को प्राथमिकता दी जाएगी। ट्रस्ट के कार्यों में पारदर्शिता, दक्षता और जनहित सर्वोपरि रहेगा।

उन्होंने कहा कि बड़सर क्षेत्र के लोगों का स्नेह और विश्वास मेरे के लिए सबसे बड़ी ताकत है। इस नियुक्ति की सूचना मिलते ही जिस प्रकार क्षेत्र में उत्साह और खुशी का वातावरण बना, वह मेरे लिए प्रेरणादायक है। इंद्रदत्त लखनपाल ने सभी कार्यकर्ताओं, समर्थकों, सामाजिक संगठनों और क्षेत्रवासियों का हृदय से आभार व्यक्त किया।

इंद्रदत्त लखनपाल ने विश्वास जताया कि यह दायित्व आस्था, विकास और जनकल्याण का सशक्त संगम सिद्ध होगा। मंदिर से जुड़े बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करने, श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा स्थानीय स्तर पर रोजगार और सामाजिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए ठोस प्रयास किए जाएंगे।

Leave a Comment

error: Content is protected !!

Follow Us Now