best news portal development company in india

बारी गांव में खेल मैदान के लिए जमीन हस्तांतरण की प्रक्रिया तेज, प्रशासन ने मांगी रिपोर्ट

SHARE:

बारी गांव में खेल मैदान के लिए जमीन हस्तांतरण की प्रक्रिया तेज, प्रशासन ने मांगी रिपोर्ट

रजनीश शर्मा। हमीरपुर

जिला हमीरपुर में खेल सुविधाओं को बढ़ावा देने की दिशा में एक अहम कदम उठाया गया है। उपायुक्त कार्यालय हमीरपुर द्वारा जारी पत्र के अनुसार ग्राम पंचायत बारी, विकास खंड बमसन (टौणी देवी) में खेल मैदान हेतु भूमि को पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास विभाग के नाम स्थानांतरित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक ग्रामीणों ने सुनील कुमार सन्नी के नेतृत्व में दिनांक 28 जून 2025 को उपायुक्त को एक प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया था। इस प्रस्ताव में खेल मैदान के लिए भूमि हस्तांतरण की मांग की गई थी, जिस पर अब प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए संबंधित अधिकारियों को जांच और आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने के निर्देश दिए हैं।

उपायुक्त कार्यालय ने तहसीलदार/नायब तहसीलदार हमीरपुर को निर्देशित किया है कि वे मौके की जांच कर भूमि संबंधी सभी औपचारिकताएं पूर्ण करें और अपनी सिफारिश सहित रिपोर्ट शीघ्र कार्यालय को भेजें। इसके साथ ही संबंधित विभागों से भी समन्वय स्थापित कर प्रक्रिया को तेज करने के लिए कहा गया है।

स्थानीय लोगों का मानना है कि खेल मैदान बनने से युवाओं को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और क्षेत्र में खेल गतिविधियों को नई दिशा मिलेगी। ग्रामीणों ने युवा सुनील कुमार सन्नी के प्रयासों को भी सराहा है जिनके प्रयासों से गांव बारी में खेल मैदान की यह सुविधा मिलने जा रही है। सनी ने बताया ये सब आपचारिकता पूरी कर दी गई है अब जल्द है भूमि पंचायती राज को transfer हो जाएगी और खेल मैदान बनाया जाएगा

Leave a Comment

error: Content is protected !!

Follow Us Now