best news portal development company in india

इंसानियत की मिसाल: ड्यूटी के बाद 35 किमी लौटे डॉ. सुरेंद्र सिंह डोगरा, 60वीं बार रक्तदान कर बचाई मरीज की उम्मीद

SHARE:

इंसानियत की मिसाल: ड्यूटी के बाद 35 किमी लौटे डॉ. सुरेंद्र सिंह डोगरा, 60वीं बार रक्तदान कर बचाई मरीज की उम्मीद

संजय ठाकुर । ऊहल

हमीरपुर में मानवता और सेवा भाव की एक प्रेरणादायक मिसाल सामने आई है। रामचंद्र (ग्लोड) को हृदय संबंधी ऑपरेशन के लिए गौतम हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्हें दुर्लभ ग्रुप एबी नेगेटिव रक्त की सख्त जरूरत थी।

रक्त की व्यवस्था के लिए हमीरपुर ब्लड डोनर ग्रुप के संचालक अक्षय ठाकुर ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए डॉ. सुरेंद्र सिंह डोगरा को सूचित किया। उस समय डॉ. डोगरा अपनी ड्यूटी पूरी कर अपने पैतृक गांव जा रहे थे, लेकिन जैसे ही उन्हें जरूरतमंद मरीज के बारे में जानकारी मिली, उन्होंने बिना देर किए इंसानियत को प्राथमिकता दी।

डॉ. डोगरा करीब 35 किलोमीटर का सफर तय कर वापस हमीरपुर लौटे और राधा कृष्ण मेडिकल कॉलेज के ब्लड बैंक में जाकर रक्तदान किया। खास बात यह है कि यह उनका 60वां रक्तदान था, जो उनके सेवा भाव और समर्पण को और भी विशेष बनाता है।

उनके इस सराहनीय कदम से मरीज रामचंद्र के इलाज की राह आसान हो सकी। स्थानीय लोगों और अस्पताल प्रशासन ने डॉ. डोगरा के इस जज्बे की जमकर सराहना की है।

यह घटना न सिर्फ एक डॉक्टर के कर्तव्य से बढ़कर उनके मानवीय पहलू को दर्शाती है, बल्कि समाज को भी जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आने का संदेश देती है।

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पढ़ी गई
error: Content is protected !!

Follow Us Now