
भोरंज के ज़ौह गांव में मकान में लगी आग, लाखों का नुकसान
रजनीश शर्मा । हमीरपुर

भोरंज उपमंडल की ग्राम पंचायत कोट लांगसा के ज़ौह गांव में गत दिनों अचानक आग लगने की घटना सामने आई। जानकारी के अनुसार गांव जोह डाकघर चंबोह निवासी सुरेंद्र कुमार, पुत्र किशोरी लाल, के पक्के रिहायशी मकान में अचानक आग भड़क उठी। आग की चपेट में आने से मकान के दो कमरों में रखा सारा घरेलू सामान जलकर राख हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने तुरंत फायर ब्रिगेड भोरंज को अवगत कराया। सूचना मिलते ही अग्निशमन उप-अधिकारी मदन लाल के नेतृत्व में फायर ब्रिगेड कर्मी देवेंद्र कुमार, संजू, चालक-कम-पंप ऑपरेटर चंद व अमन कुमार मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
मौके पर पहुंचीं पूर्व जिला परिषद सदस्य संगीता शर्मा ने बताया कि इस अग्निकांड में पीड़ित परिवार को करीब तीन लाख रुपये का नुकसान हुआ है। आग में बिस्तर, बेड बॉक्स, अलमारियां, पंखे, कुर्सियां, कपड़े सहित अन्य घरेलू सामान पूरी तरह नष्ट हो गया। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। वहीं, पटवारी हल्का ने मौके पर पहुंचकर नुकसान का आकलन किया और अपनी रिपोर्ट संबंधित विभाग को भेज दी है।
इन्फो बॉक्स
- स्थान: ग्राम पंचायत कोट लांगसा, उपमंडल भोरंज
- पीड़ित: सुरेंद्र कुमार (पुत्र किशोरी लाल)
- नुकसान: लगभग ₹3 लाख
- क्षति: दो कमरों का घरेलू सामान पूरी तरह नष्ट
- कार्रवाई: फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया, पटवारी ने नुकसान का आकलन कर रिपोर्ट भेजी
- कारण: जांच जारी

सर्दियों में आग से बचाव के जरूरी उपाय
- हीटर/अंगीठी का सुरक्षित उपयोग: ज्वलनशील वस्तुओं से दूर रखें, सोते समय बंद करें।
- बिजली वायरिंग जांचें: पुराने या कटे-फटे तार तुरंत बदलवाएं, ओवरलोडिंग से बचें।
- एलपीजी सिलेंडर सावधानी: गैस लीकेज की नियमित जांच करें, चूल्हा जलाकर न छोड़ें।
- मोमबत्ती/दीये सुरक्षित रखें: बच्चों की पहुंच से दूर, स्थिर स्थान पर जलाएं।
- फायर एक्सटिंग्विशर रखें: घर/दुकान में प्राथमिक अग्निशमन उपकरण उपलब्ध रखें।
- आपातकालीन नंबर याद रखें: फायर ब्रिगेड का नंबर सभी को पता हो।
- सूखे ईंधन से दूरी: परदे, कागज, लकड़ी जैसी चीजें गर्म उपकरणों से दूर रखें।
पोल खोल न्यूज हिमाचल
Only truth , Only positivity
9882751006Author: Polkhol News Himachal









