best news portal development company in india

“विकसित भारत का रास्ता गांवों से होकर जाता है” हमीरपुर में अनुराग ठाकुर ने जी राम जी विकसित भारत योजना की खोली पूरी तस्वीर

SHARE:

“विकसित भारत का रास्ता गांवों से होकर जाता है” हमीरपुर में अनुराग ठाकुर ने जी राम जी विकसित भारत योजना की खोली पूरी तस्वीर

रजनीश शर्मा । हमीरपुर 

पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद अनुराग ठाकुर ने हमीरपुर में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान जी राम जी विकसित भारत योजना को केंद्र सरकार की ग्रामीण परिवर्तन की सबसे बड़ी पहल बताते हुए कहा कि विकसित भारत का सपना तभी साकार होगा, जब गांव विकसित होंगे।

अनुराग ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की अर्थव्यवस्था पहले ही दसवें स्थान से पाँचवें स्थान पर पहुँच चुकी है और आने वाले समय में 7.3 प्रतिशत की दर से आर्थिक वृद्धि का लक्ष्य तय किया गया है।


25 करोड़ गरीब गरीबी रेखा से ऊपर, कांग्रेस पर सीधा हमला

अनुराग ठाकुर ने कहा कि

“कांग्रेस की राजनीति के दो पहिए हैं – गरीब और गरीबी। लेकिन कांग्रेस  सरकार में गरीबी नहीं हटी, गरीब गरीबी से बाहर निकला।”

उन्होंने बताया कि मोदी सरकार के सत्ता संभालने के बाद 25 करोड़ से अधिक लोग गरीबी रेखा से ऊपर उठे, जो अपने आप में ऐतिहासिक उपलब्धि है।


मनरेगा से जी राम जी योजना तक: रोजगार का विस्तार

उन्होंने रोजगार योजनाओं का ऐतिहासिक संदर्भ देते हुए कहा कि—

  • 1983, 1999 और 2001 में पूर्ण स्वरोजगार योजना आई
  • 2009 में नरेगा के नाम के आगे महात्मा गांधी जोड़ा गया
  • कांग्रेस के समय मनरेगा में सिर्फ 100 दिन का रोजगार था

जबकि जी राम जी विकसित भारत योजना में 125 दिन का रोजगार सुनिश्चित किया गया है।

योजना की खास बातें

  • मजदूर कृषि कार्य के साथ-साथ योजना में भी कमा सकेंगे
  • रोजगार देने का समय तय करने का अधिकार राज्य सरकारों को
  • पहले से अधिक दिहाड़ी
  • 7 दिन के भीतर मजदूरी भुगतान, देरी पर ब्याज का प्रावधान
  • पंचायत काम न दे तो बेरोजगारी भत्ता
  • डिजिटल और जियो टैगिंग से पारदर्शिता

गांवों में बनेगा मजबूत आधारभूत ढांचा

अनुराग ठाकुर ने कहा कि इस योजना से गांवों में—

  • जल संरक्षण
  • तालाब, चेक डैम
  • अनाज, फल-सब्ज़ी के गोदाम
  • आजीविका और स्वरोजगार के साधन
  • आपदा प्रबंधन में मददगार ढांचा

तैयार होगा, जिससे किसानों और ग्रामीणों को लाभकारी मूल्य मिलेगा।


खादी को मोदी सरकार ने दी नई पहचान

उन्होंने कहा कि कांग्रेस खादी को भूल चुकी थी, जबकि मोदी सरकार ने खादी उद्योग को बढ़ावा दिया।

  • 1.70 लाख करोड़ का टर्नओवर
  • 1.94 करोड़ लोगों को रोजगार खादी उद्योग से मिला

मनरेगा खर्च और भ्रष्टाचार पर बड़ा खुलासा

अनुराग ठाकुर ने कहा—

  • कांग्रेस शासन में मनरेगा पर 33 हजार करोड़ रुपये सालाना खर्च
  • मोदी सरकार में यह खर्च बढ़कर 1.11 लाख करोड़ रुपये
  • पहले फर्जी मास्टर रोल और भ्रष्टाचार
  • अब डिजिटल सिस्टम और जियो टैगिंग से पूरी पारदर्शिता

हिमाचल सरकार पर सवाल

उन्होंने हिमाचल प्रदेश की वर्तमान सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि—

“जो सरकार डीए, वेतन, नए स्कूल और महिलाओं को 1500 रुपये नहीं दे पा रही, उसे जी राम जी विकसित भारत योजना में अपना कम से कम 10 प्रतिशत योगदान देना सुनिश्चित करना चाहिए।”

अनुराग ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस न तो राम के नाम का समर्थन कर रही है और न ही गरीबों के रोजगार का।


अनुराग ठाकुर ने स्पष्ट किया कि जी राम जी विकसित भारत योजना गांवों को अधिकार, रोजगार और आत्मनिर्भरता देने वाली योजना है, जिसे कांग्रेस कभी लागू नहीं कर सकी। यह काम अब मोदी सरकार ने करके दिखाया है।

“गांव सशक्त होंगे, तभी भारत विकसित बनेगा।”

Leave a Comment

error: Content is protected !!

Follow Us Now